Fri. Apr 19th, 2024

07 अप्रैल 2022

बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] शक्ति के महापर्व नवरात्र में देवी के अलग-अलग महास्वरूपो की पूजा हो रही है। बिलासपुर के भी सभी देवालयों में देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।
इन्हीं में से एक जहाँ एक ऐसा माता रानी माँ महामाया देवी का मंदिर लगभग सौ सालों से
विराज मान है।
माँ महामाया देवी के नाम से जानी-जाती है। यहाँ मंदिर रेल्वे परिक्षेत्र स्थित गणेश नगर चुचुहियापारा में है। इस मंदिर की कई विशेषताएं है विवाह जैसे शुभ कार्यो के लिए यहा की मिट्टी लोग लेकर जाते है। जिनको गलसुआ हो जाता है यहा की मिट्टी लगाने से ठीक हो जाता है दोनो नवरात्र मे ज्योति कलश श्रद्धालुओ द्वारा जलाये जाते है। चैत्र नवरात्र के पंचमी मे महामाया मंदिर मे माता भव्य जगराता का आयोजन किया गया।

जिसमे रायपुर की टीम विवेक दामरेकर द्वारा शानदार प्रस्तुत देकर भक्तो का मनमोह लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में मोहल्लेवासियो का बड़ा योगदान रहा। रोजाना मंदिर परिसर में आस्था का मेला लगा रहता है। श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर माता के दर्शन के लिए पहुँचते है। कोविड के कारण दो वर्षों से सभी मंदिर के पट बंद थे, अब श्रद्धालु सीधे मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन कर पा रहे हैं।
दो वर्षों बाद माता के सीधे दर्शन, भोग प्रसाद अर्पित कर श्रद्धालु भी उत्साहित हैं।