Fri. Mar 29th, 2024

प्रदेश वासियों से स्वेच्छा से फंड रेजिंग अभियान में zoom ap पर सहयोग करने आप पार्टी ने की अपील

04 अगस्त 2022

बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर गुरुवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला और प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ में ईमानदार राजनीति के लिए फंड अरेजिंग माह की 01 अगस्त 22 से शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने सभी प्रदेश वासियों को स्वेच्छा से फंड रेजिंग अभियान में सहयोग करने का zoom ap पर मीटिंग कर आव्हान किया गया है।उन्होंने जानकारी दी कि राज्य के प्रदेश चुनाव प्रभारी, गोपाल राय और प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ zoom मीटिंग कर आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति की प्रदेश में एक मजबूत शुरुवात करते हुए फंड रेजिग माह की 01 अगस्त 22 से पूरे छत्तीसगढ़ में शुरुवात करने की घोषणा कर दी है।

प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर सिंग ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने सभी प्रदेश वासियों ने आम आदमी पार्टी में विश्वास जताया है। पिछले दो माह के ग्राम मोहल्ला संवाद कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के 90 विधानसभा के स्टेट आब्जर्वर के सहयोग से जो 1.5 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी से जुड़कर जो विश्वास जताया है, वो अत्याधिक उत्साह वर्धक है। हमारे संगठन की शक्ति अभी भी हर रोज बढ़ रही है। इस शक्ति को एकत्रित रूप में पूरी प्रदेश कार्यकारिणी और 90 विधानसभा के पर्यवेक्षक के सहयोग से आम आदमी पार्टी 01 अगस्त 22 से पूरे प्रदेश में स्वेच्छा से फंड रेजिंग अभियान में सहयोग का आव्हान कर चुकी है। प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने कहा की जनता अब भाजपा और कांग्रेस के भ्रष्टाचार के विकास मॉडल से त्रस्त हो गई है और उन्हें केजरीवाल की दिल्ली सरकार और भगवंत मान की पंजाब सरकार के उत्कृष्ट मॉडल वाली सरकार छत्तीसगढ़ में चाहती है जिससे शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं जनता तक पहुंचे और भ्रष्टाचार का कहीं नामोनिशान ना हो। पिछले 22 सालों में छत्तीसगढ़ पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है और विकास के नाम पर सिर्फ नूरा कुश्ती चल रही है।

एक भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का सपना तभी साकार हो सकता है जब प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार हो ऐसा करने आम आदमी पार्टी ने जनसहयोग से पार्टी के सभी कार्यकर्ता जैसे आम आदमी पार्टी के दिल्ली और पंजाब में किए जा रहे हैं उन सभी जनहित के कार्यों को जनता तक पहुंचाने पार्टी कार्यकर्ताओं से जन सहयोग प्राप्त करने जन जन तक जाकर सहयोग मांगने का आह्वान किया गया है। प्रदेश कोषाध्यक्ष जसवीर सिंह ने zoom पर ऑनलाइन के माध्यम से भी पूरे अभियान की रूपरेखा और विस्तृत जानकारी प्रतिदिन प्रस्तुत कर रहे हैं। और सभी आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी साथियों से पूरी तन्मयता के साथ अभियान में जुड़ कर अधिक से अधिक सहयोग का आह्वान भी किया जा रहा है। प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने कहा कि आने वाले दिनों में इस अभियान की सफलता के लिए सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के लिए जिलेवार प्रेस कॉन्फ्रेंस इंटरव्यू के द्वारा इस अभियान का प्रचार प्रसार कर प्रदेश की जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आम आदमी पार्टी प्रदेश के लोगों से और उनके परिजनों से अपील करती है एक अच्छे राष्ट्र निर्माण में आम आदमी पार्टी को अधिक दान देने में भी अधिक से अधिक सहयोग कर ईमानदार सरकार बनाने की दिशा में अपना योगदान दें। एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण भी तभी संभव है जब पैसा जनता का हो, वरना बाकी राजनीतिक दल जिस तरह पूंजी पतियों से पैसा लेते हैं तो उनका हश्र है कि आज देश में जनता के हिसाब से नहीं बल्कि उनके हिसाब से कार्य हो रहा है। लेकिन आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जनता की भागीदारी से और उसके बाद पंजाब में भी जनता की भागीदारी से सरकार बनाई और आज जनता के लिए कार्य हो रहे हैं ना कि चंद पूंजीपतियों की। आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ के लिए एक हेल्पलाइन मोबाइल नंबर जारी किया है जिस पर लोग पार्टी को दान करना चाहते हैं वह इस नंबर 8575920000 पर सम्पर्क कर सकते है।