Thu. Apr 25th, 2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मोदी@20 पुस्तक संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

28 सितंबर 2022

बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बिलासपुर
कुछ दुर्लभ, कुछ बिरले होते है लोग जो इतिहास रचा करते है ऐसे ही अदभूत प्रतिभा के धनी हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है, जिन्होंने देश में राजनीति के माध्यम से जनता के हितों के रूप में सेवा करना सिखाया है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अरूण साव ने आज यहॉ जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित मोदी@20 पुस्तक पर संगोष्ठी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विगत 20 वर्षो के राजनीतिक जीवन में गुजरात के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री मोदी ने देश विदेश के लिए सेवा भावना से उल्लेखनीय कार्य किया है।

हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी दूरदर्शिता से आने वाले अनेक वर्षो के लिए योजनाएं बनाने और उस पर अमल करने का प्रयोग किया है। उन्होंने लोगों को प्रगतिशीलता के साथ लोगों को जीना सिखाया है। श्री साव ने कहा कि देश की चिंता करना देश की अर्थ व्यवस्था को पटरी पर लाने का दुरूह कार्य श्री मोदी ने किया है। कोविड 19 जैसी महामारी से जुझते हुए उन्होंने स्वदेशी वेक्सिन का निर्माण किया और देश की जनता को महामारी से सुरक्षित बचा कर उनकी रक्षा की। विदेशों में स्वदेशी वेक्सिन भेज कर सहायता प्रदान की गई। मोदी के प्रयासों की वजह से ही देश करोनो जैसी महामारी से उबर गया। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के विद्वानों द्वारा प्रधानमंत्री श्री मोदी के बारे में लिखे गये लेखों को एक पुस्तक के रूप में संग्रहित किया गया है जो हम सबके लिए प्रेरणादायी होगा। उन्होंने कहा राजनीति और भ्रष्टाचार का चोली दामन का साथ रहा है।

भ्रष्टाचार को समाप्त करने हमारे प्रधानमंत्री ने कठोर कदम उठाया है ताकि गरीब जनता के हितों के लिए जो योजनाएं तैयार की गई है इन योजनाओं का उन्हें पूर्ण लाभ मिले। इसी वजह से अब ग्रामीण विकास योजनाओं की राशि सीधे उनके खातों में भेज दिया जाता है। विकास योजनाओं का पूर्ण रूप से निर्धारित समय पर क्रियान्वयन कराना उनका लक्ष्य रहा है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 20 वर्षो का कार्यकाल मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का राजनीतिक सफर करिश्मायी रहा। इस दौरान कुशल राजनेता, कुशल प्रशासक के रूप में उन्होंने देश में गुजरात का नाम रौशन किया और प्रधानमंत्री के रूप में विदेशों में भी भारत को गौरवान्वित किया। आज उनके कुशल नेतृत्व में देश विश्व के अन्य देशों के मार्गदर्शक के रूप में काम कर रहा है। आज उनके कुशल नेतृत्व में देश विश्व के अन्य देशों के मार्गदर्शक के रूप में काम कर रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में देश ने काफी विकास यात्रा की है।
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश में आजादी की लड़ाई लड़ी गई, किंतु देश के आजाद होन के पूर्व आजादी के बाद की स्थिति पर विचार विमर्श नही किया गया। इसी वजह से आजादी के 75 वर्षो बाद भी देश का जितना विकास हो जाना था नहीं हुआ। हमारे प्रधानमंत्री शुरूवाती दौर में ही देश के विकास के बारे में गहन रूप से विचार किया और इनके सफल क्रियान्वयन का लक्ष्य निर्धारित किया। श्री मोदी ने सोच एवं दिशा को देख कर ऐसा लगता है जैसे उन्होंने युवावस्था में ही लक्ष्य निर्धारित कर लिया था कि देश को कैसे बनाना है और किस दिशा में ले जाना है मोदी जी के बारे में गहराई एवं व्यापकता से अमित शाह जी बता सकते है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही मोदी@20 पुस्तक का हिंदी संस्करण भी पाठकों तक पहुॅचेगा।

मोदी 20 बुक के जिला संयोजक बृजेन्द्र शुक्ला ने संगोष्ठी को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सहसंयोजक राजेश मिश्रा ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी, राजा पाण्डेय, अमरजीत सिंह दुआ, घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, किशोर राय, तिलक साहू, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, एस कुमार मनहर, राकेश चंद्राकार, बृजेन्द्र शुक्ला, राजेश मिश्रा, दीपक सोनी, सुनीता मानिकपुरी, राजेश सूर्यवंशी, संजीव पाण्डेय, जयश्री चौकसे, चंद्रप्रकाश सूर्या, लखन पैकरा, लोकेशधर दीवान, दिलेन्द्र कौशिल, डॉ.रजनीश पाण्डेय, दीपक सिंह, भारती परते, अरूण सिंह, पल्लव धर, गायत्री साहू, वंदना जेण्ड्रे, योगेश बोले, संदीप दास, लक्ष्मी प्रसाद कश्यप, तिरिथराम यादव, बीआर महोबिया, राकेश मिश्रा, अमित तिवारी, राजेश सिंह, कमल छाबड़ा, राजेन्द्र अग्रहरि, अनमोल झा, विवेक ताम्रकार, ऋषण चतुर्वेदी, देवेश खत्री, राजेन्द्र अग्रवाल, शिवमान खुसरो, भानू कश्यप, नंदु सोनी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You missed