Thu. Mar 28th, 2024

स्माइल वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष नीरू बिष्ट ने दिया समर्थन

29 जनवरी 2023

बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर शहर में पिंक टॉयलेट की मांग को लेकर टीम मानवता द्वारा शहर के देवकीनंदन चौक में हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें महिलाओं बालिकाओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ स्माइल वेलफेयर फाउंडेशन ने भी समर्थन दिया।
टीम मानवता से संस्कृति तिवारी ने बताया की पिंक टाॅयलेट में महिलाओं के लिए विशेष सुविधा होती है, जो पहले कभी नहीं होती थी, पिंक टाॅयलेट में साफ-सफाई का पुरा ध्यान रखा जाता है। यहा महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड मशीन लगाई जाती है तथा साथ ही इंसनेरटर की भी सुविधा होती है।

यदि किसी महिला के साथ कोई छोटा बच्चा हो तो बच्चे के लिए बेबी फीडिंग कंपाउंड भी रहता है ,पिंक टाॅयलेट में। यह बड़े-बड़े शहरों तथा अधिक भीड़-भाड़ वाले जगहों पर तथा होटलों और अस्पतालों में भी होता। इसमें महिला अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है। वही कार्यक्रम में उपस्तिथ
स्माइल वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती नीरू बिष्ट ने इस सराहनीय कार्य हेतु टीम मानवता को साधुवाद देते हुए कहा कि हमने 75 वां आजादी पर्व मनाया है और 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहे है।

हमे आजाद हुए 75 वर्ष हो गए पर आज हमें हमारी माताओ व बहनों को पिंक टायलेट की सुविधा देने जागरूक करने हेतु हस्ताक्षर करवाना पड़ रहा है यह सोचनीय विषय आजादी के बाद इतने वर्ष बीत जाने के बाद कई राजनीतिक दलों ने सरकार बनाई और कई अच्छे कार्य भी किये पर महिलाओं के असुविधा के इस विषय पर किसी का ध्यान केंद्रित नही हुआ में किसी पार्टी अथवा राजनीतिक दल पर आरोप प्रत्यारोप नही लगा रही हूं।

बस बात महिलाओं को सुविधाएं देने की है और इस विषय पर टीम मानवता ने ध्यान दिया तथा कर भी दिखाया। खैर अब भी देर नही हुई आज भी आप- हम सभी जागरूक हो कर इस सराहनीय सुविधा का भरपूर समर्थन करते हुए इस सुविधा का लाभ उठाएं और औरों को भी प्रेरित करे।

देखे वीडियो…

आप सभी से मेरी अपील है कि आप एक हस्ताक्षर कर इस सुविधा का समर्थन करे तथा टीम मानवता को एक बार पुनः इस अनुकरणीय कार्य हेतु धन्यवाद देती हूं।
आज के कार्यक्रम में प्रिंस वर्मा, अभिषेक ठाकुर,कुश तिवारी सुधीर सेवते, अनजीव साहू,गीता ठाकुर, लक्ष्मी साहू, पूर्णिमा पाली, अविनाश नागवंशी, नंदिनी तिवारी, पूजा चतुर्वेदी, स्माइल फाउंडेशन से नीरू बिष्ट , शांता फाउंडेशन से नीरज गेमनानी , स्पोर्ट डोनर से अविनाश मोटवानी , महिला जागृति समूह से ज्योती सक्सेना, बिंदु सिंह तथा टीम के अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।