पब बार से नशे में धुत लड़खड़ाते लड़कियो का वीडीयो हुआ वाइरल वीडियो पोस्ट करने वाले युवक को मिल रही धमकी
31 जनवरी 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] न्यायधानी के साथ संस्कारधानी कहे जाने वाले बिलासपुर में अजीब माहौल देखने को मिल रहा है। जिसमें युवकों और नवयुवको के साथ लड़कियां भी बार में जाम छलका रही है। यही नहीं बार से निकलते समय वो नशे इतना चूर होती है की लड़खड़ाकर गिर भी रही है। ताजा मामला शहर के 36 मॉल के बार से निकल रही लड़कियों की है। बार से निकलने के बाद लिफ्ट में गिरती हुई साफ दिखाई दे रही है।
सोशल मीडिया में न्यायधानी बिलासपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 36 मॉल की लिफ्ट से नीचे उतर रही लड़कियों नशे की हालत में यहां वहां गिर पड़ रही है। लिफ्ट में पारदर्शी कांच लगा हुआ है जिसमें से स्पष्ट देखा जा सकता है कि तीन युवतियां नशे की हालत में झूमते हुए पब से निकलने के बाद नीचे उतरने के लिफ्ट में जाति है। तीनों लड़कियां नशे में इतनी चूर है की खुद से खड़ा नही हो पा रही है और यहां वहां गिर रही हैं। इसका किसी युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
युवतियों के इस वीडियो को धनंजय गिरी गोस्वामी नामक युवक ने फेसबुक प्रोफाइल में पोस्ट कर दिया। जिसके बाद उसमें कमेंट की झड़ी लग गई। वीडियो पोस्ट करने के बाद वीडियो पोस्ट करने वाले युवक धनंजय गिरी गोस्वामी को अलग-अलग नंबरों से धमकी मिल रही है और वीडियो पोस्ट नहीं करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है।