Tue. Apr 16th, 2024

सरकंडा पुलिस व एसीसीयू टीम की सक्रियता से महज छह घंटे में ही लूट की रकम सहित चलती ट्रेन से आरोपी गिरफ्तार

28 फरवरी 2023

बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] सरकंडा क्षेत्र स्थित कपिल नगर में रिटायर्ड दवा कंपनी का कर्मचारी लूट का शिकार हो गया, उनके पास मौजूद बैग में ढाई लाख रुपए थे। आज दोपहर स्कूटी सवार युवक उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग लूट कर भाग गया। एक पल में हुई घटना से बुजुर्ग भी हैरान रह गए। बैग का हैंडल उनके ही हाथ में छूट गया। बाकी हिस्सा लेकर लुटेरा पलक झपकते ही गायब हो गया।
पता चला है कि कपिल नगर निवासी 70 वर्षीय शिवकुमार चंद्रा की बेटी का विवाह कुछ समय पहले ही हुआ था, जिसके लिए उन्होंने कर्जा लिया था। इस कर्ज को उतारने के लिए वे अपनी जमीन बेच रहे हैं। इसी का सौदा हुआ था जिसकी पेशगी के तौर पर उन्हें ढाई लाख रुपए मिले थे। आज वे सरकंडा एसबीआई ब्रांच से ढाई लाख रुपए निकालकर पैदल ही अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान वे लूट का शिकार हो गए। माना जा रहा है कि लुटेरा बैंक से ही उनका पीछा कर रहा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है।

आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरे की मदद से लुटेरे का महज छह घंटे में ही मिला सुराग सरकंडा बिलासपुर में आज दोपहर रिटायर्ड कर्मी से ढाई लाख की स्कूटी सवार युवक ने लूट की घटना को दिया था अंजाम। छह घंटे के अंदर आरोपी की पहचान कर सरकंडा पुलिस ने एसीसीयू टीम के साथ पेंड्रा पुलिस के सहयोग से चलती ट्रेन से आरोपी और उसकी पत्नी सहित लूट की रकम राशि सहित गिरफ्तार कर लिया गया।