Tue. Apr 16th, 2024

शोभायात्रा का विशहिन्दू परिषद व बजरंगदल के तत्वाधान डॉ ललित मखीजा के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत

22 मार्च 2023

बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
बिलासपुर हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080 पर आतिशबाजी एवं धूमधाम के साथ निकली भव्य शोभायात्रा। श्रीराम के नारे से गूंजा नगर पूरा शहर हुआ भगवामय पुष्पवर्षा से हुआ जगह-जगह स्वागत। गौरतलब है कि इस बार इस भव्य आयोजन में राजनीति से परे हटकर और दलगत को किनारे करते हुए सभी सनातियो ने बढ़चढ़ कर श्रीराम ने नारे लगाए क्या कांग्रेस क्या भाजपा कही भी पार्टी का झंडा बेनर नजर नही आया बस सिर्फ भगवा रंग हर तरफ भवन श्रीराम मय हुआ पूरा बिलासपुर
सोशल मीडिया से लेकर शहर की एक-एक गली भगवा रंग में रंगी नजर आयी। आज बुधवार को चैत्र नवरात्र, उगादि चेट्री चंड के साथ हिंदू नव वर्ष भी धूमधाम के साथ मनाया गया।

वही सिंधी समुदाय की महिलाओं की इस बार स्कूटर रैली ने भी एक नया अध्याय जोड़ दिया वैसे तो इसकी तैयारी पिछले काफी दिनों से चल रही थी। नव वर्ष के स्वागत में बिलासपुर शहर के सभी चौक चौराहों और मुख्य मार्ग को केसरिया तोरण पताका के साथ सजाया गया था।

जगह-जगह भगवा झंडा लहरा रहे थे। अलग-अलग संगठनों ने मिलकर सर्व हिंदू समाज का गठन किया जिसके द्वारा नव वर्ष शोभा यात्रा की भव्य तैयारी की गई। शहर का हर गली मोहल्ला बैनर, पोस्टर, तोरण और भगवा झंडे से सजा दिखा। एक दिन पहले भी रात में घूम-घूम कर हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शहर के चौक चौराहों का निरीक्षण किया और सजावट में कोई कसर नहीं छोड़ी।
दोपहर बाद शाम करीब 4:00 बजे पुलिस मैदान से डीजे, कीर्तन भजन मंडली और ढोल ताशे के संग विशाल शोभायात्रा निकली।

शोभायात्रा के साथ भगवान श्री राम, शनिदेव और अन्य देवी-देवताओं की झांकी भी मौजूद थी। भगवा वस्त्रों में हाथों में भगवा ध्वज लिए हजारों की संख्या में हिंदू युवा इस शोभायात्रा में शामिल हुए। हर तरफ जय श्री राम का उद्घोष सुनाई पड़ रहा था। शोभायात्रा में भगवान श्री राम के साथ राम भक्त हनुमान की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही।

झांकी में हनुमान जी पैदल चलते दिखे। शोभायात्रा के आगे आगे युवाओं की टीम सड़क पर झाड़ू लगाते चल रही थी, जिसके पीछे युवा पानी से सड़क की सिंचाई कर रहे थे।

रास्ते में लगे तोरण, पताका बाधक न बने इसलिए क्रेन भी मौजूद था। पुलिस ग्राउंड से शुरू हुई शोभायात्रा सत्यम चौक, पुराना बस स्टैंड, शिव टॉकीज चौक, गांधी चौक, जूना बिलासपुर होते हुए शहर के प्रमुख चौक चौराहों से निकली। रास्ते में अनेक स्थानों पर इस शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

जगह-जगह जल, फल मिष्ठान, जलपान शीतलपेय आदि की व्यवस्था भी की गई थी। युवाओं के अलावा इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवतियां और महिलाएं भी शामिल हुई। यह भव्य एवं विशाल शोभायात्रा करीब 3 घंटे का सफर कर तिलक नगर श्रीराम मंदिर पहुंची। जहां महाआरती की गई। बिलासपुर में इस वर्ष हिंदू नव वर्ष को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा गया।

इस भव्य यात्रा में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के साथी ही नगर विधायक शैलेश पांडेय ने भी अहम भूमिका निभाई वही अटल श्रीवास्तव भी इस शोभायात्र के आयोजन में शामिल हुए। आज इस भव्य शोभायात्रा में विनायक नेत्रालय के संस्थापक डॉ ललित मखीजा का स्वागत में विशेष योगदान रहा।

विश्व हिंदू परिषद से प्रांत मंत्री
विभूति भूषण पांडेय ,जितेंद्र चौबे ,संदीप गुप्ता ,चंद्रकांत साहू ,राजीव शर्मा , सौमित्र गुप्ता ,दीपक सोनी ,दीपक सिंह संदीप सेंगर ,नवल वर्मा व अन्य पदाधिकारीगण
डॉ शशिकांत साहू ,डॉ पुष्कल द्विवेदी डॉ ओम माखीजा डॉ दीक्षित व सिंधी समाज से पीएन बजाज ,प्रकाश ग्वालानी , नानकराम माखीजा ,किशोर गेमनानी, सुरेश सिदारा ,लखी सिदारा मनोहर पमनानी ,नानक खटूजा ,मुकेश विधानी ,अभिषेक विधानी ,रवि नोतानी अविनाश पेसवानी ,संजय वीरानी व अन्य गणमान्य लोग जगह-जगह व्यापारी, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के लोगों ने स्टाल लगाकर शोभायात्रा में शामिल भगवान श्रीराम की आरती उतारी। शोभा यात्रा पर पुष्पवर्षा की। आतिशबाजी की गई। फल, शरबत, शीतल पेय लस्सी आदि बांटे गए। हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080 पर पूरा शहर भगवा मय हो गया।