Fri. Apr 26th, 2024

28 मार्च 2023

बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] युवा नेता साहिल भाभा भाजपा सोशल मीडिया सेल छत्तीसगढ़ द्वारा बिलासपुर विधानसभा संयोजक नियुक्त किये गए। पिछले कई वर्षों से संगठन में कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाने वाले साहिल भाभा पर भाजपा सोशल मीडिया सेल एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने विश्वास जताया और उन्हें बिलासपुर विधानसभा संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति से युवा साथियों ने खूब खुशी व्यक्त की एवं संगठन का आभार जताया। इस पर साहिल भाभा ने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत एवं सभी शुभचिंतको का आभार जताया और अपना दायित्व सच्ची निष्ठा से निभाने का भरोसा दिलाया।