Thu. Mar 28th, 2024

पत्नी ने ही पिता व साथियों के साथ मिलकर की थी पति की हत्या…तथ्य छिपाने रेलवे ट्रेक पर फेंकी लाश

01 जून 2023

बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] रेल ट्रेक में पांच दिन पहले जिस युवक की लाश मिली थी, उसमे पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने मृत युवक की पत्नी, ससुर और उसके तीन साथियों ने मिलकर दिया था हत्या की घटना को अंजाम। सभी आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 27.05.23 को रेल्वे स्टेशन कलमीटार के कर्मचारियों ने सूचना दी कि कमलीटार स्टेशन के पास रेल्वे ट्रेक में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पडा है। सूचना पर कोटा पुलिस मौके पर पहुॅची और शव का पंचनामा किया। अज्ञात शव के सिर के पीछे हिस्से में गंभीर चोंट के निशान थे। शव की आस-पास के ग्रामिणो से पहचान कराने का प्रयास किया गया किन्तु पहचान नही हो पाया। अज्ञात पुरूष की हत्या कर दुर्घटना का रूप देने रेलवे ट्रेक पर फेंका गया था। घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई और अज्ञात शव की शिनाखतगी तथा अज्ञात आरोपीयों की पतासाजी हेतु अलग-अलग क्षेत्र में टीम रवाना किया गया। मृतक के सर्ट के जेब में मंगला चौक स्थित रेस्टोरट के मालिक का मोबाईल नम्बर लिखा हुआ एक कागज मिला था। जिसके आधार पर मृतक को अंतिम बार बिलासपुर क्षेत्र में देखे जाने की संभावना पर रेस्टोरंेट के मालिक से संपर्क किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि युवक रेस्टोरेंट में शेफ का काम मांगने गया था। मृत युवक को रेस्टोरेट में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी देखा गया। उसके बाद मृतक कहाॅ गया इसका पता नही चल पा रहा था। पुलिस की टीम ने मंगला चौक उसलापुर, नेहरू चौक, महाराणा प्रताप चौक, मंगला बस्ती एवं आसपास के चौक चैराहो में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरो को खंगाला।
काफी मेहनत के बाद दिनाॅक 31.05.23 को मंगला चैंक वंदना हास्पिटल के पास स्थित होटल में लगे सी.सी.टी.वी कैमरे को बारिकी से देखने पर मृतक वहाॅ दिखाई दिया। लगातार कैमरे का अवलोकन करने पर लगभग 02 घण्टे तक मृतक होटल के आस-पास बार-बार आते जाते हुये देखा गया।

मृतक के फोटो को होटल के कर्मचारी को दिखाकर पूछताछ किया गया तो कर्मचारी ने बताया मृत युवक होटल की महिला कर्मचारी दुर्गा सिगरौल से बार बार मिलने आता था। दुर्गा सिंगरौल से मृतक का फोटो दिखाकर पुछताछ करने पर मृतक की पहचान अपने पति योगेशवर सिंगरौल के रूप में किया। मृतक की शिनाखतगी होने के बाद उसकी पत्नि दुर्गा सिंगरौल से बारिकी एवं कडाई से पुछताछ करने पर उसने बताया कि करीब 03 वर्ष से दोनो पति-पत्नि अलग रह रहे है तथा मृतक योगेशवर सिगरौल उसके चरित्र पर शंका कर इसे बार-बार मारपीट करता था। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर अपने पिता रामावतार सिंगरौल को फोन करके बुलाया और हमेशा के लिये योगेशवर सिगरौल को अपने रास्ते से हटाने का निवेदन किया। आरोपी रामावतार सिगरौल ने अपने अन्य साथीयों विनोद सिंगरौल एवं लखन साहू पहुंचे और मृतक योगेशवर सिंगरौल के साथ मौके पर मारपीट की और हाथ बांधकर मोटर सायकल से ग्राम मोछ ले गए। वहाॅ भी बेरहमी से मारपीट किया। इसके बाद आरोपी रामाअवतार ने अपने एक अन्य साथी तिफरा निवासी लााल उर्फ विशम्भर लोनिया को बुलाया और दो मोटर सायकल में योगेशवर सिगरौल को बैठाकर कलमीटार रेल्वे स्टेशन ले गए। यहां पर हत्या करने की नियत से चारो ने मिलकर योगेश्वर के साथ फिर से मारपीट की।

उसी दौरान रामअवतार ने रेल्वे ट्रेक के पास पडे पत्थर से मृतक के सिर के पीछे तरफ मार दिया, जिससे योगेशवर सिंगरौल वहीं गिर गया। इसके बाद उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
मृत्यु को दुर्घटना का रूप देने के लिये चारो आरोपीयो ने शव को घसीटकर रेलवे ट्रेक पर रख दिया और सभी लोग भाग गये। जब ट्रेन उस ट्रेक से गुजर रही थी तभी ट्रेन के ड्राईवर ने शव को देखकर पहले ही ट्रेन रोक दी और पुलिस को सूचना दी। सभी पांॅचो आरोपीयों को अलग-अलग जगह से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया और सभी आरोपीयों को हत्या करने के जुर्म में विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
नाम मृतक: योगेशवर सिंगरौल पिता बालमुकुंद सिगरौल उम्र 30 वर्ष सा. ग्राम भरेवा थाना पथरिया जिला मुंगेली हाल मुकाम डबरीपारा सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।
नाम गिरफ्तार आरोपी –

  1. रामअवतार सिंगरौल पिता मैकु राम सिंगरौल उम्र 55 साल साकिन ग्राम मोछ थाना तखतपुर जिला बिलासपुर (छ.ग)।
  2. विनोद सिंगरौल पिता छेदी लाल सिंगरौल उम्र 47 साल साकिन ग्राम खैरी थाना तखतपुर जिला बिलासपुर (छ.ग)।
  3. लखन लाल साहू पिता लोमस राम साहु उम्र 48 साल साकिन ग्राम मोछ थाना तखतपुर जिला बिलासपुर (छ.ग)।
  4. राम विशवम्भर लोनिया उर्फ लाला पिता कुज राम लोनिया उम्र 40 साल साकिन ग्राम तिफरा यदुनंनदन नगर थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग)।
  5. दुर्गा सिंगरौल पति योगेशवर सिंगरौल उम्र 25 साल साकिन ग्राम मोछ थाना तखतपुर जिला बिलासपुर (छ.ग) हाल मुकाम महावीर पैराडाईस होटल मंगला चैंक बिलासपुर।
    विशेष योगदान:-
    ए.सी.सी.यु. प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव, थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक उत्तम साहू,, उप निरी. अजय वारे, हेतराम सिदार, सउनि चंदन सिहं कोर्राम, प्र. आर. बलवीर सिंह आरक्षक तरूण केशरवानी, निखील राॅव, प्रशांत सिंह, बोधुराम कुम्हार, महिला आरक्षक शकुन्तला साहु, आरक्षक चंदन मानिकपुरी, संजय कश्यप, असिम भारद्वाज, रवि राजपूत, भोप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।