Thu. Apr 18th, 2024

22-अक्टूबर,2020बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} आगामी दिनों में होने वाले मरवाही विधानसभा उपचुनाव को लेकर नेताओं की जिम्मेदारी तय की जा रही है जिसके अंतर्गत प्रदेश के मुख्य मंत्री भुपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के अनुशंसा पर रविन्द्र सिंह ठाकुर को गौरेला ब्लाक के लालपुर क्षेत्र की जवाबदारी दिया गया है उनके कार्य कुशलता को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने उनकी जवाबदारी तय किया है।
कांग्रेस नेता रविन्द्र सिंह छाॅत्र जीवन से ही युवा राजनीति से सक्रिय रहे है। बिलासपुर नगर निगम के पार्षद व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रुप में इनकी मजबूत संगठनात्मक शक्ति को देखते हुए मरवाही के कांग्रेस प्रत्याशी के के ध्रुव के पक्ष में प्रचार प्रसार कर कर जिताने की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दी गई है।