31-अक्टूबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर कोनी थाना में पीड़िता ने 30 अक्टूबर को थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि विजय पटेल, निवासी सोनादुला का 29 अक्टूबर की रात्रि में पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने की नियत से उसके घर में घुसकर मारपीट कर बलपूर्वक पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया है, बाद घटना को अंजाम देकर फरार हो गया, की रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध क्रमांक-295/2021 धारा-450, 323, 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक सुनील कुमार कुर्रे के नेतृत्व में आरोपी विजय पटेल की संभावित स्थानों पर लगातार पतासाजी की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी विजय पटेल सीपत चौक के पास घुम रहा है, की सूचना पर आरोपी विजय पटेल को दबिश देकर घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
निरीक्षक सुनील कुमार कुर्रे, उपनिरीक्षक बोधन सिंह ठाकुर, सउनि दिवाकर सिंह, प्र.आर.शोमनाथ यादव, आर. विजेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र साहू, अमित सिंह, सोमप्रकाश भार्गव, आशीष सिंह, सचिन नामदेव, म.आर.सुरेखा कुर्रे।
नाम आरोपी:-
विजय पटेल पिता मिलाउ राम पटेल, उम्र 30 वर्ष, सा.सोनादुला, बजरंग चौक, पटेलपारा, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर चांपा(छ.ग.)

