अखिल भारती युवा यादव महासभा के तत्वाधान में किया गया आयोजन
06 नवंबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
भगवान श्री कृष्ण के गोवर्धन पूजा अर्चना में अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा बिलासपुर जिला अध्यक्ष अनील यादव पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत जलसों एवं अध्यक्ष शिवशंकर यादव के नेतृत्व में भव्य गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खैरा के यज्ञशाला लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में विधि विधान से गोवर्धन पूजा किया गया।
कार्यक्रम में सामिल सोमनाथ यादव पूर्व पिछड़ा वर्ग, भुवनेश्वर यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, जितेंद यादव जिला अध्यक्ष शहर,अमित यादव, शैलेन्द्र यादव, गौरी शंकर यादव, धनंजय यादव, अभिलेश यादव, ब्रजेश यादव उपस्थित थे।
जिसमें पूरे बिलासपुर जिले के 600 – 700 से अधिक की संख्या में उपस्थित होकर यादव समाज का गौरव को बढ़ाया। यादव समाज के महिला पुरूष जिसने अपने अपने घर से 1 किलो दुध और 50 रूपय का सहयोग राशि दान देकर हर्षो उल्लास के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया ।



