कल मंगलवार 16 नवंबर को 11 बजे पूज्य पंचायत भवन भक्त कवर राम नगर सिंधी कॉलोनी शोकसभा पगड़ी रस्म का आयोजन
15 नवम्बर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
सिंधी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी मोहनलाल पारवानी पूर्व अध्यक्ष पूज्य पंचायत भवन भक्त कवर राम नगर सिंधी कॉलोनी पूज्य पंचायत सेंट्रल पंचायत बिलासपुर के संरक्षक मोहनलाल पारवानी के आकस्मिक निधन पर परिवार सहित समाज ने दुख व्यक्त किया तथा स्वर्गीय श्री पारवानी जी की आत्मा शांति और ईश्वर के श्रीचरणों में स्थान देने प्रार्थना की उनका अंतिम संस्कार रविवार को 4:30 बजे झूलेलाल मुक्तिधाम कस्तूरबानगर में किया गया बड़ी संख्या में सिंधु जन जागरण समिति व्यापार विहार व्यापारी संघ पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत बिलासपुर व वरिष्ठ नागरिक गण उनके अंतिम संस्कार में उपस्थित हुए तथा कल
मंगलवार 16 नवंबर को 11:00 बजे से लेकर 11:30 बजे तक पूज्य पंचायत भवन भक्त कवर राम नगर सिंधी कॉलोनी में एक शोक सभा पगड़ी रस्म आयोजित की गई है सेंट्रल पंचायत के वरिष्ठ एवं आजीवन संरक्षक बंशीलाल पंजवानी ने समाज के एवं मित्र और रिश्तेदारों को समय पर पहुंचकर उपस्थिति होकर शोक सभा में शामिल होने का आग्रह किया है

