18 नवंबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देश पर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू गरिमा द्विवेदी द्वारा बाल सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज बाल सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज शासकीय प्राथमिक शाला लिंगियाडीह में जाकर चाइल्ड लाइन एवं Ngo लायन क्लब के साथ मिलकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ बरखा सिंह और डॉ सुरभि राजगीर द्वारा 47 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शासकीय माध्यमिक विद्यालय विंध्यसार जाकर बच्चों को गुड टच बैड टच ,पोस्को एक्ट की जानकारी दी गई उन्हें बाल अधिकारों के बारे में बताया गया।
करोना से बचाव मास्क लगा कर रखना एक दूसरे से दूरी बना कर रखना हाथ धोना स्वच्छता की जानकारी देते हुए बच्चों को जागरूक किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निरीक्षक दुर्गा किरण पटेल, आरक्षक हेमलता गौरहा, ममता यादव, शिवानी सिंह, प्रमोद साहू शामिल थे।




