चौकीदार को बंधक बना कर
दो लाख का कॉपर तार उड़ा ले गए चोर!
07 फ़रवरी 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] नगर निगम के चिल्हाटी स्थित फिल्टर प्लांट में रात में आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश चोरों ने उत्पात मचाया । रातभर तोड़-फोड़ मचाई और भारी मात्रा में लगे कॉपर तार अपने साथ ले गए। पुलिस को चौकीदारों की कहानी पर संदेह है हालांकि शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि रविवार रात 11 बजे के बाद नगर निगम के चिल्हाटी स्थित फिल्टर प्लांट में लगभग 6 लोग घुस गए। चोरों ने प्लांट में लगी गेट को फांदकर आए थे। प्लांट के अंदर आते ही चौकीदार से कहकर ट्रांसफार्मर का स्विच ऑफ कराया फिर पाना पेंचीस और पेचकस लेकर ट्रांसफार्मर के सारे नटबोल्ट खोल दिए।

इसके बाद ट्रांसफार्मर में लगे कॉपर तार को नकालकर के गए। इस दौरान नकाबपोश
चोरों ने चौकीदार के मोबाइल से सिम निकालकर दोनों को बाहर फेंक दिए। इस पूरे घटना के दौरान चोरों सुबह 4 बजे तक प्लांट में मौजूद थे। ट्रांसफार्मर से कॉपर तार निकालते समय चोरों इत्मीनान से शराब पीते रहे और सिगरेट की कश लगाते रहे।

जाते-जाते डकैत प्लांट के चौकीदार को बताते गए कि वो अंबिकापुर के है वहां प्लांट में कॉपर वायर की जरूरत है। चौकीदार की शिकायत पर सरकंडा पुलिस में जुर्म दर्ज कर लिया है।

लेकिन उनकी कहानी पर पुलिस को संदेह है लिहाजा प्लांट में काम करने वाले सभी 12 कर्मचारियों से पूछताछ शुरू हो गई है।

