एक बार फिर दिखा हैंड्स ग्रुप का जज्बा,,,कराए दो सफल नेत्रदान
08 फरवरी 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर लंबे अंतराल के बाद सोमवार और मंगलवार को सफल नेत्रदान हुआ।
बिलासपुर निवासी सुश्री सरला सहगल(86 वर्ष)का दुखद निधन हो गया, उनके मरणोपरांत उनकी छोटी बहन सुश्री शरण सहगल ने अपनी बहन का नेत्रदान करवाने की इच्छा जाहिर की एवं हैंड्स ग्रुप से संपर्क किया। हैंड्स ग्रुप के अध्यक्ष अविनाश आहूजा ने सिम्स अधिकारियों से वार्तालाप करके ,सिम्स के डॉक्टर अंजली एवं विनय गड़ेवाल के साथ उनके निवास स्थल पहुंचकर सफल नेत्रदान करवाया।

जूना बिलासपुर निवासी श्रीमती कलावती देवी दुसेजा 85 वर्ष का स्वर्गवास मंगलवार सुबह हुआ । उनके पुत्र पत्रकार विजय दूसेजा ने अपनी माता के नेत्रदान की इच्छा जाहिर की सिम्स से Dr प्रिया एवं बंसी के साथ हैंड्स ग्रुप से मनोहर वाधवानी ने टीम के साथ घर जाकर सफल नेत्रदान किया।
हैन्ड्स ग्रुप हमेशा से ही लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक करने का कार्य करता रहा है ।पिछले कुछ वर्षों में हैंड्स ग्रुप ने 300 से अधिक सफल नेत्रदान करवाए हैं,
और लोगों में नेत्रदान के प्रति जो अवधारणाएं हैं उनको मिटाने में सफल रहा है। यह लोगों में फैली जागरूकता ही है कि निरंतर कोरोना काल की चुनौतियों के बावजूद भी कई लोगों ने अपने परिजनों के मरणोपरांत नेत्रदान करने की इच्छा जाहिर की थी। परंतु फैली महामारी एवं उसकी अवधारणाओं के कारण सफल नेत्रदान करवाने में काफी मुश्किलें आ रही थी।
परंतु वक्त के साथ-साथ हैंड्स ग्रुप के लगातार प्रयास एवं विशेषज्ञो के सहयोग से नेत्रदान करवा पाना संभव हुआ,काफी हैन्ड्स परिवार सुश्री सरला सहगल श्रीमती कलावती देवी दुसेजा और उनके पूरे परिवार को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद करता है ।उनके द्वारा दान किए गए नेत्र से कोई दो नेत्रहीन फिर से इस खूबसूरत दुनिया को देख पाने में समर्थ होंगे।
आशा है सुश्री सरला सहगल जी के परिवार द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य से अन्य लोग भी प्रोत्साहित होंगे एवं अपने परिजनों के मरणोपरांत उनका नेत्रदान करवाएंगे एवं दो चुटकी राख हो जाने वाले नेत्र किसी जरूरतमंद के काम आ जाए इस सिद्धांत का संकल्प लेंगे।
ताकि इस विषम परिस्थितियों में भी एक दूसरे के काम आ कर जरूरतमंदों की सहायता की जा सके।

