एलईडी टीवी 20000 नगद मोबाइल सहित सट्टा पट्टी जब्त
03 अप्रैल 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
वर्तमान में चल रहे आईपीएल मैच में सट्टा खिलवाने वालों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के द्वारा पूर्ण प्रतिबंध तथा कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुआ था। जिस के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप
नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्नेहिल साहू के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना सिटी कोतवाली निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में खटीक मोहल्ला टिकरापारा में सट्टा खेलवाने वाले के विरुद्ध किया गया कार्यवाही
विवरण इस प्रकार है कि 02 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली की कोई व्यक्ति खटीक मोहल्ला टिकरापारा में वर्तमान में चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर रुपयों पैसे का दाव लगवा कर सट्टा नामक जुआ खेला रहा है की सूचना पर सूचना तस्दीक एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु उप निरीक्षक मनीष कांत के हमराह आरक्षक 1116 गोकुल जांगड़े, साइबर यूनिट से उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा प्रधान आरक्षक देवमून सिंह , आरक्षक अतुल सिंह, आरक्षक दीपक उपाध्याय, आरक्षक बलवीर सिंह, के साथ रवाना होकर मुखबिर के बताए स्थान खटीक मोहल्ला टिकरापारा गए जहां पर बजरंगबली मंदिर के पास अजय खटीक पिता बसंत खटीक उम्र 34 साल निवासी बजरंगबली मंदिर के पास खटीक मोहल्ला टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर के द्वारा वर्तमान में चल रहे आईपीएल मैच में पैसे का दाव लगवा कर सट्टा नामक जुआ खेला रहा था जिसके कब्जे से एक एम आई का 32 इंच का टीवी तथा ₹20000 नगद, और 5 लाख रूपिए के लगभग सट्टा पट्टी, एक ओप्पो का मोबाइल फोन, डॉट पेन जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध कारवाई किया गया
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मनीष कांत, उप निरीक्षक रविंद्र यादव, आरक्षक गोकुल जांगड़े आरक्षक प्रेम सूर्यवंशी साइबर यूनिट के उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा प्रधान आरक्षक देव मून सिंह , आरक्षाका अतुल सिंह आरक्षक दीपक उपाध्याय, आरक्षक बलवीर सिंह, निखिल जाधव विवेक राय,का विशेष योगदान रहा
आरोपी – अजय खटीक पिता बसंत खटीक उम्र 34 साल निवासी बजरंगबली मंदिर के पास खटीक मोहल्ला टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर

