01 मई 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर केसरवानी वैश्य समाज कल्याण समिति का प्रतिनिधि सभा केसरवानी भवन इमली पारा में संपन्न हुआ सर्वप्रथम महर्षि कश्यप जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण बैंक सभा के अध्यक्ष अशोक केसरवानी एवं चुनाव हेतु पर्यवेक्षक के रुप में नरेश केसरवानी बलोदा बाजार के उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ अतिथियों का स्वागत अभिनंदन समिति के अध्यक्ष राज कपूर गुप्ता सचिव विजय गुप्ता महिला समिति के अध्यक्ष नीता केसरवानी व रिचा केसरवानी के द्वारा किया गया समिति समिति के सचिव विजय गुप्ता ने अपने पिछले कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया कोषाध्यक्ष जवाहर लाल गुप्ता ने आय.व्यय प्रस्तुत किया महिला सभा की अध्यक्ष नीता केशरवानी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. उसके पश्चात अध्यक्ष द्वारा अपनी समिति को भंग किया गया वाह चुनाव अधिकारी अशोक गुप्ता राकेश गुप्ता को मंच सौंपा गया अध्यक्ष पद हेतु विजय गुप्ता डॉ योगेश गुप्ता शैलेंद्र गुप्ता धीरेंद्र केसरवानी ने अध्यक्ष पद हेतु नामांकन भरा सभी प्रत्याशियों व संरक्षक मंडल के बीच चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से धीरेंद्र केसरवानी को निर्विरोध नगर केसरवानी सभा का अध्यक्ष चुना गया महिला समिति के द्वारा सर्वसम्मति से संगीता केसरवानी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया चुनाव अधिकारी के द्वारा अध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया गया इस अवसर पर संरक्षक मंडल के चंद्र कुमार केसरवानी सुधीर गुप्ता रोहित केसरवानी अशोक केसरवानी महिला समिति के संरक्षक डॉ नंदिनी गुप्ता प्रीति गुप्ता मनीषा केसरवानी आभा केसरवानी एवं बड़ी संख्या में केशरवानी समाज के महिला एवं पुरुष प्रतिनिधि उपस्थित थे।

