दुर्ग के बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुआ था युवक
02 मई 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] चिंगराज पारा से शनिचरी रपटा रोड में अमरैया चौक के पास आज सुबह अरपा नदी किनारे में लाश तैरने की सूचना सरकंडा पुलिस को मिली।
युवक की लाश मिलने से क्षेत्र फैली सनसनी। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट निशान है, जिससे गला रेतकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।

बता दें कि, सरकंडा क्षेत्र के अमरैय्यापारा इलाके में सोमवार सुबह लोगों ने अरपा नदी किनारे में युवक की लाश देखी, उन्होंने घटना की सूचना सरकंडा थाने में दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक की
शिनाख्त राहुल साहू (सुंडा) पिता रामप्रसाद 18 साल राजीव नगर चिंगराजपारा के रूप में की है, जो चोरी के मामलों में दुर्ग में जेल में बंद था। जो कुछ ही दिनों दुर्ग के बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुआ था। बहरहाल
पुलिस डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल को देखकर आपसी विवाद की वजह से हत्या होने की आशंका जताई जा रही है।

