निरंतरअभियान जारी आरोपी से वाहन सहित अवैध शराब जब्त
25 मई 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
चकरभाटा टीआई मनोज नायक से मिली जानकारी अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चकरभाटा सुश्री गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरूध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है
इसी कडी में मुखबिर की सूचना पर आरोपी परदेशी यादव के विरुद्ध धारा 34(2) ,59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । आरोपी परदेशी यादव से घर में छिपाकर रखी गई 32 पाव देशी शराब बरामद की गई है!
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चकरभाठा मनोज नायक, सहायक उप निरीक्षक ढोलाराम मरकाम, प्रधान आरक्षक आतिश पारिक एवं आरक्षक सुधीर कश्यप, आकाश डोंगरे, आकाश, राजेश, गौकरण का योगदान रहा।

