चकरभाठा पुलिस का नेक कार्य गुम लड़की को परिजनों से मिलाया
05 जून 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
थाना चकरभाठा गुम इंसान क्रमांक 7/17 दस्तयाब पांच साल पहले 31जून 2017 को दुर्गा साहू ग्राम रंहगी से बैंक जा रही हूं कहकर निकली थी काफी समय बाद भी वापस घर नही आयी तो उसके पिता बंशीलाल थाना चकरभाठा आकर लड़की के गुमने की रिपोर्ट लिखवाया था। पतासाजी के दौरान लड़की का जांजगीर निवासी अपने प्रेमी ग्रंथ सहेष नामक लड़का से बरगढ़ उड़ीसा जाकर मंदिर में विवाह करना और बरगढ़ उड़ीसा में ही अपने पति के साथ रहकर रोजी मजदूरी कर जीवन यापन करने की जानकारी मिली। तब चकरभाठा पुलिस द्वारा उड़ीसा जाकर पता किया गया और दुर्गा साहू को दस्तयाब किया गया है।
दोनो की एक संतान भी है, आज भी वह अपने पति के साथ हंसी खुशी से जीवन जीना बताई।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनोज नायक, प्रधान आर. कमल कौशिक, आर. सतीश यादव शामिल थे।

