ए.सी.सी.यू एवं रतनपुर पुलिस की सयुक्त कार्यवाही
12 जून 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] ए.सी.सी.यू एवं रतनपुर पुलिस की सयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने 8 किलो गांजा और स्विफ्ट कार जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार 12 जून को ए.सी.सी.यू एवं सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह को अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के संबंध में जानकारी मिली सूचना पर ए.सी.सी.यू एवं रतनपुर थाना की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए रतनपुर के समीप ग्राम मोहतराई के ओवर ब्रिज के नीचे मारूति स्वीफ्ट में रखे गांजा सहित आरोपी हेमलाल चंद्राकर पिता शोभाराम चंद्राकर उम्र 61 वर्षसाकिन सरईपाली थाना बेलटुकरी जिला नयापारा उड़ीशा को पकड लिया है।

आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 08 किलोग्राम एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन मारूति स्वीफ्ट क्र. सीजी 04 एल. डी 9910 तथा अन्य वस्तु कुल किमती 489700 रूपये जप्त कर थाना रतनपुर में नारकोटिक्स एक्ट अंतगर्त कार्यवाही की गई है।

