15 जून 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म “लव लेटर” शिव टॉकीज़, सिटी 36 सिनेमास, पीवीआर सिनेमास, बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।दर्शक इस फिल्म का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के गाने और इस फिल्म का ट्रेलर वायरल हो चुके है, जिसे लोग बार बार देख रहे हैं। फिल्म का 1 गाना “का जादू करे संगवारी” तो इतना चर्चित हो चुका है कि उस गाने पर अब तक 60,000 से ज्यादा रील्स बन चुका है और 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चूका है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि लोग किसी गाने पर 1 बार 2 बार नही, बार बार रील बना रहे हैं और छत्तीसगढ़ी जनता के चहेते सुपरस्टार मन कुरैशी की फिल्म के लिए हमेशा दर्शकों का एक अलग ही इंतज़ार देखा जाता है।

बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए निर्माता निर्देशक मोहन सुंदरानी,हीरो मन कुरैशी और निर्देशक अमित जैन ने बताया कि फिल्म के गानों को अपने मधुर स्वर से सजाया है, छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध सुरीली जोड़ी अनुराग शर्मा,चम्पा निषाद के अलावा सुनील सोनी और अनुपमा मिश्रा नें। गीतकार संगीतकार उत्तम तिवारी हैं।छत्तीसगढ़ी फिल्मो के पितामह एवं निर्माता निर्देशक मोहन सुंदरानी ने जानकारी दी की 17 जून से ‘लव लेटर’ छत्तीसगढ़ी फिल्म, जिसमें हीरो छत्तीसगढ़ी जनता के चहेते सुपरस्टार मन कुरैशी और हिरोइन नवोदित चुलबुली अभिनेत्री सृष्टि तिवारी है। दोनों की जोड़ी दर्शकों को रूपहले परदे पर देखने को मिलेगी। बहुचर्चित बहुप्रतीक्षित इस साल की सबसे बड़ी फिल्म जिसके निर्माता अमित जैन और तरुण सोनी है इस फिल्म को ईरा फिल्मस् और माँ फिल्मस् के बैनर तले बनाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन पुराने दिग्गज निर्देशक उत्तम तिवारी ने किया है। श्री तिवारी ने राजा छत्तीसगढ़िया राजा छत्तीसगढ़िया 2, आई लव यु आई लव यु 2 जैसी फिल्में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को दी है और अपने दमदार निर्देशन का लोहा मनवाया है। उनकी फिल्म का हर दर्शक वर्ग बेसब्री से इंतज़ार करता है और वह पूर्णरूप से मनोरंजक फिल्म ही बनाने के लिए जाने जाते हैं। उत्तम तिवारी की फिल्म मतलब एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और सिर्फ एंटरटेनमेंट होता है।

फिल्म में कॉमेडी का तड़का हेमलाल कौशल सलीम अंसारी और वर्षा सारथि ने लगाया है अन्य कलाकारों में उपासना वैष्णव, शीतल शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, विनय अंबष्ट, धर्मेंद्र चौबे धर्मेंद्र अहिरवार, सरला सेन विक्रम राज, रूबी पंसारी पतिभा राजपूत, अशोक गौर, नीतू, श्वेता शर्मा, ललित उपाध्याय पूजा देवांगन, शमशेर शिवानी, दिनेश मिश्रा, संतोष जैन जी, सुदामा शर्मा, सत्तू, पुनम यादवा इस फिल्म के मुख्य सहायक निर्देशक अर्जुन परमार, अमर तिवारी। क्रिएटिव director विक्रम, कैमरामैन तोरण राजपूत, गौरव सिरोदिया। कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय, विलास राउत, कार्यकारी निर्माता संतोष गुप्ता, सम्पादन -प्रीति सिंह, ग्राफिक्स- राहुल सिंह, प्रोडक्शन टीम धनराज साहू थानु साहू पंकज साहू, रघुवर यादव चंदन सिंह राजपूत, आदित्य सिंह, आर्ट डायरेक्टर- अनिल, रवि पैकरा, मेकअप विलास राउला
इस फिल्म में किसी तरह का समझौता नहीं किया गया है। फिल्म के गानों की रिकार्डिंग. बेकग्राउण्ड म्यूजिक, 5.1. मिक्सिंग मिलन स्टुडियो कटक में हुई है।उड़िया फिल्मों के मशहूर संगीतकार प्रफुल्ल बेहरा ने गानों का म्यूजिक अरेंजिंग एवम् फिल्म का बेकग्राउण्ड म्यूजिक किया है। फिल्म का डी.आई. अल्ट्रा साउंड स्टुडियो मुंबई में हुआ है और फाली साउंड हैदराबाद
से हुआ है। इस फिल्म के गानों में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के पितामह एवं निर्माता निर्देशक मोहन सुंदरानी, प्रकाश अवस्थी, किसन सेन, बचपन का प्यार फेम सहदेव, मुस्कान सोनी जैसे और भी प्रसीद कलाकारों ने शिरकत की हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्माता निर्देशक मोहन सुंदरानी, अमित जैन, तरुण सोनी, मन कुरैशी व मुस्कान सोनी उपस्थित थे।

