दो चोर दो खरीददार सहित 5 गिरफ्तार
26 जून 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] मानुषी जेवलरी शॉप में हुई चोरी के मामले का सरकंडा पुलिस ने किया खुलासा। 19 जून 20 की दरमियानी रात दो चोरों ने दुकान के ऊपरी हिस्से का टीन काटकर अंदर घुसकर सोने चांदी के आभूषण साफ कर रफ़ूचक्कर हो गए। मामले में पुलिस ने दो खरीददार और एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस की गिरफ्त में आए यह वही शातिर चोर है जिन्होंने सरकंडा थाना से महज 200 मीटर दूरी पर स्थित मानुषी ज्वेलर्स में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने बंधवापारा निवासी अजीत साहू और अरशद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया हैं।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह पूरा सामान जबड़ा पारा निवासी शिवा केवट और सीपत पंथी निवासी मनोज वर्मा को बेच दिया है. साथ ही घटना में सहयोग करने वाले विनय विश्वकर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी गए आभूषण को बरामद कर लिया है।

बताया जा रहा कि चोरों ने जब चांदी के आभूषणों को बेचने खरीदार के पास गए तो पता चला कि, यह शुद्ध चांदी नहीं है. इससे चोरों के होश उड़ गए. दुकान का टीन हटाकर अंदर घुसने वाले अशरफ सिद्धकी को काफी छोटे आई थी. जिसका घाव अभी तक नहीं भरा है। मामले में खरीददारो को भी आरोपी बनाया गया है। चोरी के इस मामले को सरकंडा पुलिस की टीम ने काफी तत्परता और कड़ी से कड़ी को जोड़ कर सुलझाने में सफलता हासिल की है।

