पुतला दहन कर आरोपियो को फाँसी देने की मांग
30 जून 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
राजस्थान प्रदेश के उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या के विरोध में आज अलग-अलग हिंदू संगठनों ने संयुक्त रूप से बिलासपुर के नेहरू चौक में विरोध प्रदर्शन किया।
ज्ञात हो कि कन्हैया लाल ने नूपुर शर्मा के पक्ष में सोशल मीडिया में पोस्ट डाली थी जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के दो युवकों द्वारा उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी और हत्या के बाद वीडियो जारी किया गया था जिसके बाद देशभर में उनके खिलाफ हिंदू संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में भी आज बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद समेत अलग-अलग हिंदू संगठनों ने एकत्रित होकर जमकर प्रदर्शन किया और आरोपियों फांसी की सजा देने की मांग की इसके अलावा उन्होंने आरोपियों का पुतला भी फूंका।
इस दौरान पुलिस से भी उनकी जमकर झूमा-झटकी हुई.. बजरंग दल के जिला समन्वयक दीपक सिंह ने कहा कि देश में दूसरे समुदाय के कुछ लोगों द्वारा सौहार्द का माहौल बिगड़ने का काम किया जा रहा है जो कि.. सहनशीलता के बाहर हो गया है।
अगर शासन प्रशासन इन पर लगाम नहीं लगाती तो आने वाले दिनों में और भी उग्र रूप से आंदोलन किया जाएगा।





