वार्ड 24 अज्ञेय नगर से की गई शुरुवात इस मुहिम में नगर निगम महापौर ने भी निभाई सहभागिता
01 जुलाई 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
आज प्रातः 9 ,30 बजे वार्ड नंबर 24 , अज्ञेय नगर में स्वच्छता की एक मुहीम चलाई गयी जिसके अंतर्गत पूरे वार्ड को झाड़ू लगा कर सफाई की गई इस मुहीम में शहर के महापौर रामशरण यादव , नगर निगम अध्यक्ष, राजेश शुक्ला , ज़ोन आयुक्त रामावतार चौहान और सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय पॉवर इस मौके पर उपस्थित थे। यह आयोजन लायन सर्विसेज की ओर से किया गया था, जिसकी ओर से मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक चौबे और ऑपरेशन्स मैनेजर विक्रम सिंह मौजूद थे।
स्वच्छता माह लायन सर्विसेज की एक अनोखी मुहीम है जिसके चलते शहर के विभिन्न इलाकों में अलग अलग तरह के स्वच्छता अभियान चलाये जा रहे है। इसका उद्देश्य केवल शहर की सफाई ही नहीं बल्कि नागरिकों को यह एहसास दिलाना है शहर को साफ़ रखने की ज़िम्मेदारी हम सभी की है न केवल नगर निगम की।
लायन सर्विसेज लिमिटेड चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर सुनील सिंह ने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए शहरवासियों की भागीदारी होना बहुत आवश्यक है। शहर का प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझे। लोग खुद इधर-उधर कचरा न फैलाएं और न ही दूसरों को फैलाने दें। अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर कचरा फैलाता है, तो उसे ऐसा करने से रोकें। इससे हमारा शहर स्वच्छ बनेगा साथ ही नागरिक भी स्वस्थ रहेंगे।


