वार्डवासियों ने विकास भवन का किया घेराव महापौर को सौपा ज्ञापन
01 जुलाई 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर शहर के राजेंद्र नगर में ज्वाली नाला पर बनी सड़क को ग्रीन जोन के नाम की आड़ में बंद करने की साजिश की जा रही है। इसके खिलाफ वार्ड के लोगों ने आज महापौर रामशरण यादव की अनुउपस्तिथि में सभापति को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में वार्ड वासियों ने महापौर को लिखा है कि वे राजेंद्र नगर में जवाली नाला पर बनी सड़क को बंद करने से रोकें। ज्ञापन में वार्ड वासियों ने कहा है कि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने राजेंद्र नगर में यातायात का दबाव कम करने के लिए ज्वाली नाला पुल के ऊपर सड़क बनवाई गई थी।
इसे बंद करने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वही यातायत की परेशानियां भी खड़ी होंगी। राजेंद्र नगर के लोगों ने महापौर रामशरण यादव से आग्रह किया है कि वे इस सड़क को बंद ना करने दें। और अधिकारियों को इस सड़क से आवाजाही जारी रखने का निर्देश दें।
ज्ञापन सौपने में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद संजय यादव आनंद तावडकर श्रावण यादव आदित्य तिवारी राजेश यादव गोलू यादव गोपाला ध्रुव मनोज यादव आशा यादव निर्मला यादव विनीता यादव गुड्डी यादव श्यामाबाई पुष्पा यादव सिकन्दर महिलांगे किरण यादव पूर्णिमा यादव आदि उपस्थित रहे।



