आरोपी युवक से धारदार लोहे का चपड़ा जब्त आर्म्स एक्ट के तहत की कार्यवाही
05 जुलाई 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चकरभाटा सुश्री गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में आपराधिक व्यक्तियो पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में थाना चकरभाटा पुलिस टीम बनाकर थाना क्षेत्र में पैट्रोलिंग के दौरान आर्म्स एक्ट के अंर्तगत कार्यवाही की गई है ।
अपराध क्रमांक 227 / 22
धारा 25,27 आर्म्स एक्ट
आरोपी अनिल कौशिक पिता रामलाल कौशिक उम्र 38 वर्ष वार्ड क्रमांक 20 आजाद चौक
परसदा थाना चकरभाठा

