माँ गई थी मायके पिता ने मौका पा कर दिया जघन्य अपराध की घटना को अंजाम
09 जुलाई 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
आज बिलासागुड़ी में एडिशनल एस पी ग्रामीण रोहित झा व सीएसपी स्नेहिल साहू ने पत्रकार वार्ता में बड़ा खुलासा किया जिसमें।
एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कलयुगी पिता ने अपने चार साल के मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी है। बाप को शक था कि यह बच्चा उसका नही है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सीपत
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 6:30-
7 बजे सूचना सीपत पुलिस को सूचना मिली की थाना क्षेत्र के सेलर ग्राम में चार साल के बच्चे दिव्यांश उर्फ़ शौर्य उर्फ़ बल्ला का शव उसके घर के बाहर गली में पड़ा है। सूचना पर तत्काल रोहित झा अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्रीमती स्नेहिल साहू नगर पुलिस अधीक्षक, हरीश टांडेकर थाना प्रभारी सीपत, FSL के डॉक्टर विश्वास की टीम व स्नेफ़र डॉग घटनास्थल पर पहुँचे। मर्ग जाँच के दौरान परिवार के लोगों ने बताया कि बच्चा 8 जुलाई की शाम 4 बजे से खेलने जाने की बात करके बाहर निकला था इसके बाद घर नहीं आया। परिजनो व ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बच्चे को गांव में खोजा गया लेकिन नही मिला। लेकिन रात्रि में बच्चे का शव गांव के गली में मिला।
प्रकरण में जाँच व पंचनामा कार्यवाही के दौरान परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ किया गया। जिसमें प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होने से पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ एवं विवेचना में पिता मदन लाल सूर्यवंशी ने ही हत्या करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शाम 4 बजे अपने बेटे की हत्या कर अपने ही कमरे में बच्चे का शव छुपा दिया था।
इसके बाद रात्रि 11 बजे उसे अपने ससुराल के कोठार में छिपा दिया फिर रात के 3 बजे शव गली में रख दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को शक था कि यह बच्चा उसका नहीं है जिस वजह से उसने बच्चे की हत्या कर दी। मामले में आरोपी की गिरफ़्तारी कर विवेचना की जा रही है।
प्रकरण में विवेचना के दौरान SI राकेश पटेल SI प्रसाद सिन्हा, ASI भीमसेन राठौर , प्रधान आर. विजय शर्मा,आर. इरफ़ान, आर ज्ञानेश यादव, आर धर्मेंद्र सूर्यवंशी, आर डेविड कुमार, आर बलबीर सिंह, आर विवेक राय, महिला आर कांति मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




