चौबीस घंटों में दूसरी वारदात बिलासपुर में बढ़ती अपराधिक घटना चिंता का विषय
12 जुलाई 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] चिंगराजपारा में आपसी झगड़े में युवक ने बुआ के लड़के की हत्या कर दी है। दोनो के बीच झगड़ा इतना बढ़ा की एक ने दूसरे के सिर पर पत्थर पटक कर मौत के घाट उतार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक चिंगराजपारा सूर्या चौक में प्रकाश ठाकुर उर्फ कांदा को उसी के भाई प्रदीप सिंह ठाकुर ने सर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनो ममेरे भाई है। तीन लोग एक ही घर में रहते थे। नियमित पीने-खाने वाले है।
इनके खिलाफ पुराने आपराधिक रिकार्ड भी है। बताया जा रहा है की सोमवार की रात सब खाना खा रहे थे इसी दौरान प्रकाश और प्रदीप के बीच झगड़ा हो गया और प्रदीप ने प्रकाश के सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
जिसके बाद सरकण्डा पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश
सरगर्मी से शुरू कर दी थी। तलाश के दौरान रात मे ही सरकंडा पुलिस ने आरोपी प्रदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।



