किराया नहीं पटाने वाले 82 दुकानदारों को नगर निगम आयुक्त ने किया नोटिस जारी
09 जुलाई 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
नेहरू नगर गणेश नगर चौक स्तिथ महिला समृद्धि बाजार के 82 दुकानदारों को नगर निगम आयुक्त ने नोटिस कर कड़ा रूख अपनाते हुए आदेश जारी किया
जिसमे उन्होंने सात दिन में किराए की बकाया राशि जमा करने अल्टीमेटम दिया है।
ज्ञात हो कि नगर पालिक निगम द्वारा राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत निर्मित महिला समृद्धि बाजार में आबंटित दुकानों का बरसों से किराया नहीं पटाने वाले 82 दुकानदारों को निगम ने नोटिस जारी कर किराए की बकाया राशि जमा करने को कहा है। सात दिन के भीतर बकाया राशि जमा नहीं करने पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी। जिसमें तालाबंदी और फिर आबंटन निरस्त किया जाएगा।
गणेश नगर चौक के पास नगर पालिक निगम द्वारा महिला समृद्धि बाज़ार स्थापित किया गया है। जिनमें से आबंटित 82 दुकानदारों द्वारा निर्धारित किराए की राशि काफी समय से नहीं दी जा रही है। निगम प्रशासन द्वारा राशि जमा करने के लिए इन दुकानदारों को बिल दिया गया है पर अब तक किसी भी दुकानदार ने राशि जमा नहीं की है। मामले में सख्त रूख अपनाते हुए निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी के निर्देश पर उन सभी 82 दुकानदार जिनका राशि बकाया है उन्हें सात दिन के भीतर बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए है अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

