14 जुलाई 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर आज शिवसेना के प्रदेश महासचिव ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर के प्रमुख स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरण की गई..
शिवसेना छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष में शिवसेना प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा और संजीव पाल शिवसेना महानगर बिलासपुर उपाध्यक्ष और शिव सेना का कार्यकर्ताओं के द्वारा देवकी नंदन दीक्षित स्कूल,पंडित रामदुलारे स्कूल में पाठ्य सामग्री
कॉपी और पेन का वितरण किया गया।
इस आयोजन में मुख्य रूप से शिवसेना प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा,नगर प्रमुख संजीव पाल ,
महिला सेना से , संगीता सोनी, अनामिका अवस्थी, माधुरी शर्मा, कविता शर्मा, तथा भारी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे।

