कोरोना काल मे धीमी जरूर हुई पर रुकी नही नेत्रदान मुहिम…फिर से जुड़ रहे लोग
हैंड्स ग्रुप के साथ
19 जुलाई 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
सिन्धी कॉलोनी बिलासपुर निवासी स्वर्गीय श्रीमती राधि देवी दयालानी का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस दुःख की घड़ी में भी उनके परिवार जनों ने समाजवादी धारा का परिचय देते हुए नेत्रदान की इच्छा जाहिर की।
नेत्रदान करने के लिए उनके परिवार के लोगों ने हैंड्स ग्रुप से संपर्क किया। हैंड्स ग्रुप की टीम से सुनील तोलानी एवं अजय ख़ुशलानी सिम्स की टीम एवं नेत्रदान सलाहकार विनय को लेकर उनके निवास पहुंचे और उनका सफल नेत्रदान करवाया ।
हैंड्स ग्रुप की टीम ने परिवार को साधुवाद दिया और कहा कि उन्होंने दो लोगों के अंधेरे जीवन मे रोशनी लाने का प्रयास किया ।

