ड्रीमलैंड स्कूल ने गढ़ा एक और आयाम
शिक्षा के साथ नेतृत्व क्षमता में दक्षता का अनूठा व सराहनीय प्रयास
ड्रीमलैंड स्कूल में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न
20 जुलाई 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] आज ड्रीमलैंड हॉयर सेकेंड्री स्कूल में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें शाला में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन का पालन करने तथा अन्य विद्यार्थियों को भी अनुशासन की परिधि में रहकर शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को अहम जिम्मेदारी दी गई ।
ज्ञात हो कि ड्रीमलैंड हॉयर सेकेंड्री स्कूल की सदैव ही ये परिपाटी रही है कि शिक्षा के साथ भविष्य में जीवनभर दक्षता का परिचय देने वाली कई प्रकार की एक्टिविटीज का आयोजन किया जाता रहा है और आज उसी कड़ी में एक और अध्याय का समावेश कर शिक्षा के इस मंदिर ने सचमुच ही एक नया आयाम गढ़ दिया।
यू तो हर विद्यालय में शिक्षा दी जाती है पर शिक्षा के साथ जीवन पर्यंत तक काम आने वाले अनुभव की जो कड़ी छात्र-छात्राओं में अभी से जोड़ी जा रही है वो बेहद महत्त्पूर्ण और सराहनीय प्रयास है।
यहाँ आपको बताते चले कि आज के इस भव्य आयोजन में समूचे स्कूल को चार अलग -अलग हिस्सों में अलग-अलग रंगों के ड्रेस कोड से निर्धारित परिवेश में सभी विद्यार्थियों को उनकी योग्यतानुसार कार्य निर्वहन की जिम्मेदारी देते हुए पद से नवाजा गया जिसमें प्रथम चरण में स्कूल के हाउस अजंता एलोरा, नालंदा व तक्षशिला के छात्रों को प्रोत्साहित किया गया।
जिसमें चारो हाऊस के छात्र -छात्राओं ने उत्साह पूर्वक अपनी सहभागिता निभाई विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती निवेदिता सरकार व वाईस प्रिंसपल श्रीमती तपोषी सरकार ने इस आयोजन की शुरुआत करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पद की गरिमा रखते हुए कार्यशैली करने तथा सभी अध्ययनरत विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने हेतु प्रेरित करने की बात कही वही प्राचार्या श्रीमती निवेदिता सरकार ने अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षा कठिन परिश्रम और एकाग्रता की वेदी पर ही ग्रहण की जाती है और सभी विद्यार्थी इसे शिक्षा का मूलमंत्र मानते हुए अपने शिक्षकों से सदैव मार्गदर्शन लेते हुए आगे बड़े और सहपाठियो को भी जागृत करें तथा सभी शिक्षकों से मुख़ातिब होते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं से बेहतर तालमेल के आधार पर बच्चों को सदैव एक नई उड़ान देने प्रेरित करे और प्रयास करे की कोई बच्चा कमजोर न पड़े उसे हर हाल में आत्मविश्वास से लबरेज करे।
आज के इस आयोजन में कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को उनके योग्यता के अनुसार उन्हें कार्यभार सौंपा गया।
शिक्षक इंचार्ज अजंता हाउस में मैडम रितु उपाध्याय, एलोरा में मैडम दिव्या सिंह, नालंदा में मैडम हिरेश नंदिनी और तक्षशिला हाउस में मैडम सपना यादव बच्चों के मार्गदर्शन के लिए अग्रसर रहेंगी।
तथा विद्यालय के मुख्य छात्र मयंक चंद्रा प्रमुख छात्रा काजल मराठा व विद्यालय के कप्तान के रूप में छात्र आकाश दुबेऔर छात्रा के रूप में कप्तान छात्रा रश्मि चंद्रा को चयनित किया गया है ।अजंता हाउस के कैप्टन छात्र एजाज राशिद खान और छात्रा विधि दुबे एलोरा हाउस के कैप्टन छात्र सुमित श्रीवास और छात्रा श्रीजल शर्मा है। नालंदा हाउस के कैप्टन छात्र मिलिंद साहूऔर छात्रा जानवी सिंह तक्षशिला हाउस के कैप्टन छात्र प्रांजल साहूऔर छात्रा याची सरकार को पदभार सौंपा गया कार्यक्रम को सफल बनाने मे विद्यालय की शिक्षिका सीमा भट्टाचार्य प्रतिभा गर्ग रूबी चक्रवर्ती और तानिया चटर्जी का विशेष योगदान रहा।
इस भव्य आयोजन में मुख्य रूप से अजंता होम्स की हेड शिक्षिका रितु जी के साथ सुजाता रमा, स्मृति, शाश्वती, रीना, रिजिता, पुष्पा, दीपाली, अनीता, तथा साहू सर
दूसरे वर्ग में एलोवेरा होम की हेड श्रीमती दिव्या सिंह के साथ लक्ष्मी, सुरभि, गीता, मिताली, सुनीता, कौशल्या, नीलम, सुनीता, काकोली, तथा अभिजीत सर ने अहम योगदान दिया।
वही तीसरे वर्ग में नालंदा होम की हेड नंदिनी मैम व संचिता, पूर्वा, नीलिमा, दीपा, आरती, अनामिका, भावना, सोनम, कविता, तथा सैमुअल सर रहे।
वही चौथे वर्ग में तक्षशिला होम की हेड सपना के साथ आशा, शकुंतला, शास्त्री, अतुल्या, किरण ,पदमिनी, मीना, रीता ,शोभा,अर्पित सर
इस भव्य आयोजन में स्कूल के शिक्षक सेमुअल जी शिक्षक अभिजीत ,शिक्षक लख्शमेंद्र साहू,के साथ ही शिक्षकअर्पित मिश्रा का महत्वपूर्ण
तथा विशेष योगदान रहा।




