कैप्टन इंडियन एयर फोर्स श्री व्हाय श्रीनिवास ने कैडेट्स के साथ अपना अनुभव किया साझा !
26 जुलाई 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष पर स्वामी आत्मानंद शासकीय बहू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में
कारगिल विजय दिवस धूम-धाम से मनाया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रुप कैप्टन इंडियन एयर फोर्स श्री व्हाय श्रीनिवास राव शामिल हुए। जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे अपना अनुभव को एनसीसी कैडेट्स के साथ साझा किया।
ज्ञात हो कि कैप्टन श्रीनिवास राव स्वयं 1998-99 में कारगिल युद्ध में सम्मिलित हुए थे युद्ध के दौरान एयर क्राफ्ट को नियंत्रित करते हुए अपने युद्ध कौशल साहस का शानदार परिचय दिया था। कैप्टन की बात सुनकर सभी कैंडेट्स काफी रोमांचित व गौरवान्वित हुए।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आरके गौराहा, वरिष्ठ व्याख्याता एमसी राय, आरके साहू, अजय बग्गा, डॉ. धनंजय पांडेय, स्पोर्ट्स ऑफिसर अनिरुद्ध सिंह, एनसीसी अधिकारी ए.के नागपुरे तथा अतिथिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी लोगों ने स्कूल के प्रांगण में औषधि युक्त पौधे का पौधारोपण भी किया। कारगिल विजय दिवस के इस कार्यक्रम में एनसीसी कैंडटो के द्वारा कविता लेख और चित्रकला का प्रदर्शन किया गया। जिनमें यश राठौर, दिव्यांश सिंह ठाकुर, देव प्रजापति, अंशु देवांगन, सूरज देवांगन, उमेश श्रीवास ने कार्यक्रम में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन कर लोगों का मनमोह लिया साथ ही 50 फलदार पौधे का वितरण एनसीसी कैडेटों को किया गया।







