रोटरी क्लब ऑफ क्राउन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण
27 जुलाई 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
रोटरी क्लब ऑफ क्राउन बिलासपुर के पदाधिकारियों ने आज शहर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पदभार ग्रहण किया इस दौरान क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष नीरू बिष्ट ने कहा कि बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनसेवा में नई ऊर्जा के साथ पूरी टीम तत्पर है और पूरी लगन के साथ जनसेवा में एक नए आयाम तक पहुंचने हेतु कार्ययोजना बनाई गई है।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शशांक रस्तोगी मौजूद रहे इसके अलावा अलग-अलग क्लब के अध्यक्ष और सेक्रेटरी भी मौके पर मौजूद रहे अपने बीते वर्ष में जनहित में किये गए कार्यो तथा उपलब्धियों के बारे में जानकारी सांझा करते हुए क्लब की अध्यक्ष नीरू बिष्ट ने बताया कि जन सेवा से जुड़े कार्यों को रोटरी क्लब सदैव करता आया है पूर्व की कार्यकारिणी द्वारा अलग-अलग मोर्चों पर जन सेवा का कार्य किया गया था।
इस वर्ष भी पिछड़े क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए अलग-अलग सामाजिक कार्य किए जाएंगे जिसमे हैप्पी स्कूल, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण समेत कई कार्यों को साल भर के भीतर ही अंजाम दिया जाएगा।
इतना ही नहीं, आने वाले समय में अलग-अलग महिला उत्थान के कार्यक्रमों समेत वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए जल सेवा के कार्य भी करने की योजना तैयार गई है।






