स्कूल के अध्यक्ष एल्डरमेन काशीरात्रे ने कमिश्नर से की चर्चा तत्काल स्कूल को डिसमेंटल कर नए बनाने के दिए सुझाव
30 जुलाई 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
गुरुघासीदास नगर वार्ड क्रमांक 21 के नवीन प्राथमिक शाला स्कूल जरहाभाठा की छत भसकने से हुआ हादसा।
मिडिल स्कूल की हेड मास्टर श्रीमती निर्मला भास्कर मैडम हुई घायल स्कूल के अध्यक्ष एवं एल्डरमेन काशीरात्रे द्वारा तत्काल निरीक्षण कर जोन कमिश्नर से बात कर तत्काल स्कूल को डिसमेंटल कर नए बनाए के सुझाव दिए गए।
ताकि भविष्य में बड़ी घटना न हो सके और बच्चों को तत्काल सिंधी कालोनी स्कूल में शिप्ट करने के भी सुझाव दिए गए, स्कूल की प्राचार्या श्रीमति मोहनजीत कौर के द्वारा D.O. को लेटर के माध्यम से अवगत भी कराया गया था।
उसके बाद कि यह बड़ी घटना दुर्भाग्य पूर्ण है, जहां आज छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के स्तर को बढ़ाने में लगी है वहीं पर शिक्षा विभाग की लापरवाही से आज मिडिल स्कूल के प्राचार्या के जानपर बन आई है, जरहाभाठा हाई नवीन प्राथमिक शाला की स्थिति बहुत गंभीर है।
पूर्व में कुछ महीने पहले भी बच्चों के ऊपर छत के ऊपर की ढलाई गिर गई थी, जिससे बच्चों को गंभीर चोट लगते-लगते बचीं।




