बिजलीआफिस का नंबर हमेशा रहता है इंगेज बार-बार फोन लगाने पर भी नही होती सुनवाई!
14 अगस्त 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बिजली कटौती से तो सभी परेशान रहते है लेकिन आए दिन बिजली कटौती से मंगला वासियों के लोग काफी परेशान है आए दिन अघोषित रूप से बिजली बंद कर दी जाती है जिससे मंगला बस्ती के अलावा कई ऐसे क्षेत्र भी है जिन्हें रोज ही इस परिस्तिथियों से गुजर रहे है।
लोग अब इतने त्रस्त हो चुके है कि बिजली विभाग के प्रति लोगों में भरोसा ही खत्म होते जा रहा है ऐसे हालात में आमजन में काफी रोष बढते जा रहा है।
बारीश और तेज आंधी तूफान में समझा जा सकता है की कुछ टेक्निकल फाल्ट के चलते बिजली बंद होती है लेकिन यहां तो हल्की बूंदा-बंदी हुई नई कि पहले से ही लाईट बंद हो जाती है। फिर लाईट के बंद होने का और आने का कोई निश्चित समय नही होता है।
मंगला बस्ती में आज 2 बजे से लाईट बंद पांच छै घंटे हो गये लाईट बंद है।
जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है साथ ही बिजली कटौती की वजह से बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं और ज्यादा तर बीमार लोगों को अधिक तकलीफ होती है। इस रवैये से मंगला वासियों के लोग हलाकान व अत्यधिक परेशान है बजली विभग के प्रति काफी आक्रोषित है। बिजली बंद से परेशान लोग जब भी आफिस के नंबर में काल करते है तो व्यस्त बताता और हमेशा एंगेज रहता है लोगों को बिजली से संबंधित जानकारी नही मिल पाती है।
बहरहाल बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को जनता की समस्याओ को ध्यान देते हुए मंगला एरिये से संबंधित कर्मचारियों को आदेशित करते हुए तकनिकी रूप से समस्या का त्वरित समाधान करने आदेश की जरूरत है और आफिस फोन नंबरो को भी सुधरवाने की आवश्यक्ता है।


