बरसते पानी मे नगर निगम के खिलाफ़ किया अनूठा प्रदर्शन!
14 अगस्त 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] आज की अनवरत बारिश के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण मंडल के अध्यक्ष मोनू रजक के नेतृत्व में नगर निगम के खिलाफ़ अनोखा प्रदर्शन किया गया। विद्या नगर की सड़को में बरसते व घुटनो तक भरे पानी में नव छोड़ कर कपडे धोकर नहा कर विद्या नगर की इस भीषण समस्या के लिए नगर निगम व कांग्रेस शासन को नींद से जगाने प्रदर्शन कर निगम प्रशासन को कोसा साथी ही इस भयवाहक समस्या को निराकरण करने प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने नगर निगम व कांग्रेस शासन के विरुद्ध जमकर नारे बजी करते हुए बरसते पानी में अनोखा प्रदर्शन किया जिसमे इस क्षेत्र के साथ-साथ इस मार्ग से गुजरने वाले आम नागरिको को भी सड़को में जल भराव की इस भीषण समस्या से छुटकारा मिल सके।
वर्षो से इस क्षेत्र की सड़के मात्र दस मिनट बारिश में नालियों का पानी सड़को में भर जाने की समस्या से जूझ रहा है। जिससे आमजानो को इस दौरन गंदे पानी से भरी सड़को से गुजरने में भरी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इस कार्य में अध्यक्ष मोनू रजक महामंत्री साहिल कश्यप अमन तम्रकार ,आयुष मेहता ,तनुज शंकर दास मानिकपुरी ,ओंकार तिवारी ,मुस्तक मेमन अदि कार्यकर्ता उपस्थ्ति थे।




