पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को किया गया याद
21 अगस्त 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री स्व राजीव गांधी की 78वी जयंती के अवसर पर उन्हे यादकर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। मोपका वार्ड क्रमांक 48 बिसाहू दास महंत नगर के अंबेडकर भवन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कौशिक ने अपने उद्धबोधन में कहा कि स्व राजीव गाँधी युवाओं के प्ररेता थे।
जिन्होंने संचार क्रांति लाकर देश में एडवांस टेक्नोलाॅजी लाया तथा भारत देश का नाम दुनिया में रौशन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव साखन दर्वे ने कहा की स्व राजीव गांधी जी सदैव युवाओं के पक्ष में थे।
उनका सपना था कि भारत एक समृध्द स्वतंत्र आत्म निर्भर देश बनें। राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे कार्यक्रम को बेलतरा ब्लाक कांग्रेस सचिव दिपेश राव, पार्षद कु नंदनी दर्वे, तथा एडवोकेट पी.के खुरसैल ने भी स्व राजीव गांधी को महान देश भक्त बताया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कु. शशिकला सूर्यवंशी व आभार महेंद्र सूर्यवंशी ने किया। इस अवसर पर बंटी करियारे, रतन सूर्य, मुन्ना यादव, प्रफुल, राहुल, संदीप, विनोद, अशोक, मिलन, मदन केवरा, गिरघर, कु सिमरन, मनीष, सामु, रिंकू, अंकित, डोमन, पंचराम सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।




