पुलिस के आश्वासन व समझाइश पर युवक हुआ शांत
27 अगस्त 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर वैसे तो पति प्रताड़ना के मामले की शिकायतें सैकड़ो थाने में दर्ज होती है पर आज का वाक्या उसके बिलकुल विपरीत है हुआ यूं कि आज एक पति अपनी पत्नी से इतना प्रताड़ित हुआ की पैट्रोल लेकर एसपी ऑफिस पहुच गया वहाँ एसएसपी से गुहार लगाते हुए आत्मदाह करने की कोशिश करने लगा पुलिस की समझाइश के बाद बड़ी मुश्किल से शांत हुआ मामला कुछ इस प्रकार है। जबड़ापारा निवासी 25 वर्षीय युवक अमितेश मिश्रा है।अमितेश ने बताया कि उसने लव मैरिज की है। उसकी पत्नी पिछले एक माह से बिना बताए कही चली गई है।मई में लव मेरीज की थी।अब ससुराल वाले भी झूठे केस में फसाने की धमकी दे रहे है। पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर वह एक बार फिनायल पी लिया था, पत्नी साथ थी तो भी वह डरा हुआ रहता था और पत्नी के घर छोड़ कर जाने के बाद भी वह डरा हुआ है कि कही वो उसे झूठे मामले में न फंसा दे।
इससे पहले शिकायत लेकर वह सरकंडा थाना पहुचा था लेकिन वहां सुनवाई नही हुई।एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी युवक के मामले में पुलिस ने पति पत्नी की महिला थाना में काउंसलिंग कराई गई थी।युवक की पत्नी पिछले एक माह से घर से गायब है। उसके बाद से पत्नी के मायके वालों से युवक को लगातार धमकी मिल रही हैं।
कि बेटी को गायब कर दिया है, तुम्हारे खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट लिखकर जेल भेजने की धमकी दे रहे है। इधर पत्नी और उधर ससुराल वालों की धमकी से तंग आकर युवक शनिवार को आत्मदाह करने की बात कहते हुए एसपी ऑफिस पहुचा था।अब देखने वाली बात यह है कि क्या सचमुच ही वो युवक पत्नी प्रताड़ित है या फिर मामला कुछ और है बहराल पुलिस मामले को सुलझाने में लगी है।


