नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रैली निकालकर लोगों को साफ और स्वच्छ रखने किया गया जागरूक
17 सितंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] आज स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी कैडेटों के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया साथ ही रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया एवं कमांडिंग ऑफिसर करनाल एसके गुप्ता सीजी बटालियन बिलासपुर के निर्देशानुसार पुनीत सागर के तहत पचरीघाट जूना बिलासपुर में जीवन दायिनी अरपा नदी के किनारे साफ-सफाई किया गया तथा लोगों को सफाई के माध्यम से जागरूक कर महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
अपने आस-पास पानी को स्वच्छ रखना जितना जरूरी है उतना ही तालाब और नदियों को भी स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। कयोंकि जल के बिना सुखमय जीवन की कल्पना करना संभव ही नहीं है।
जल मनुष्य ही नहीं जीव जंतु की भी प्यास बुझाता है।
पानी भी उतना ही जरूरी है जीवन के लिए जीतना जरूरी है खाना।
जिससे हम सबको पानी स्वच्छ प्राप्त हो। इस बीच सफाई अभियान के दौरान मुख्य रूप से संस्था के प्राचार्य डॉक्टर आर.के गौराहा एवं एनसीसी ऑफिसर अशोक कुमार नागपुरे एटीएल प्रभारी डॉक्टर धनंजय पांडे तथा एनएसएस के अधिकारी एस श्रीवास उपस्थित थे।
देखिए वीडियों



