17 से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाडा भाजपा पश्चिम मंडल के कार्यकर्ते ने उषा टावर में पौधरोपण कर किया आगाज
18 सितंबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक
सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमे विभिन्न सेवा कार्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम मंडल के ओमनगर जरहाभाठा में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
जिस अवसर पर कलेश्वर सूर्यवंशी के नेतृत्व में उषा टावर ,सूर्यवंशी सामुदायिक भवन और जतिया तालाब में आम और कटहल के पौधे लगाए गए जिसमें वार्ड प्रभारी सूरज श्रीवास ,रमेश रात्रे,श्याम कोल्हे,दिलीप रात्रे,मुकेश भारत ,अरूण लास्कर बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


