भू-माफिया दुलार जोशी की दबंगई अवैध कब्ज़ा कर 17000 स्कायर फिट भूमि कर दी विक्रय…!
05 अक्टूबर 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज}बिलासपुर
मामला घुरु क्षेत्र के मैंड्रा खार का है भूमि जिसका खसरा नम्बर 658/3, 662/2 व 662/4 घनश्याम मिश्रा निवासी जबडाबारा सरकंडा जिनके भूस्वामित्व जो कि पूरी भूमि 1.50 एकड़ है,जिसकी चौड़ाई 337 व 180 फिट 240 फिट व 82, 156 फिट है जिसका सीमांकन तहसीलदार सकरी के आदेश पर टीम घटित कर कराया गया जिसमे आर आई
अमेरी,आर आई घुरु व आर आई मैंड्रा तथा पटवारी की उपस्तिथि में 28 -07-2023 को किया गया पटवारी रिकार्ड के अनुसार लगभग 17000 स्कवायर फिट भूमि पर
दुलार जोशी द्वारा अवैध कब्ज़ा कर विक्रय कर दिया गया है जिसमे 25 फिट का निस्तारी रास्ता भी घनश्याम मिश्रा की ही निजी भूमि से दिया गया है जिसको लेकर आज घनश्याम मिश्रा अपनी निजी भूसवामित्व की भूमि को जब जैसीबी से घेरने गये तो दुलार जोशी 25- 30 गुंडों को लेकर पहुँच गये व गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी श्री मिश्रा को दी गई जिसकी शिकायत श्री मिश्रा ने सकरी थाने मे की है। अब सवाल ये उठता है की क्या इन भू-माफियाययो को कानून से बिल्कुल भय नहीं लगता या फिर इन जैसो को राजनितिक शरण मिलता है की ये इतने निडर होकर किसी की भी निजी जमीन पर कब्ज़ा कर उसे विक्रय भी कर देते है, ये चिंता का विषय है यदि इस तरह के कृत्यो पर जल्द ही नकेल न कसी गई तो इनके होंसले बुलंद होते जाएंगे और ये लोग एक के बाद एक क्षेत्र की जमीनों को अवैध कब्ज़ा के बेचते जाएंगे…!
ज्ञात हो की गोकुलधाम क्षेत्र मे पूर्व मे भी इसी तरह के भू- माफियाओ के कई किस्से प्रकाश
मे आये थे। लेकिन कार्यवाही किसी पर नहीं हुई। स्थानीय लोगो की माने तो उनका कहना है की इस क्षेत्र को बड़ी पहुँच के राजनीतिक लोगो का सरंक्षण प्राप्त है इन पर कोई कार्यवाही नहीं होती यदि ऐसा है तो सचमुच बेहद निंदनीय है,और प्रशासन को तत्काल प्रभाव से इस पर कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।
बहराल मामला थाने तक पहुंचा है तो न्याय की उम्मीद तो की ही जा सकती है।

