परिजनों की इच्छा अनुसार हैंड्सग्रुप ने सिम्स के डॉ और उनकी टीम ने कराया सफल नेत्रदान…
24 नवंबर 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
आज मसानगंज बिलासपुर निवासी लक्ष्मी देवी वाधवानी जी का स्वर्गवास हो गया । परिजनों में नेत्रदान करवाने हैंड्सग्रुप से संपर्क किया । हैंड्सग्रुप के सदस्यों द्वारा सिम्स की डॉ आरुषि शर्मा एवं नेत्रदान सलहकार धर्मेंद्र देवांगन टीम के साथ उनके निवास जा कर सफल नेत्रदान करवाया । स्व लक्ष्मीदेवी जी के नेत्रदान से दो लोगो के जीवन में ज्योत जलेगी।
हैंड्सग्रुप आप सभी से अपील करता है नेत्रदान के लिए ज़रूरकता लाइए , अभी भी बिलासपुर में एक ही आई बैंक है सिम्स . यहाँ बहुत लोग है जो किसी के द्वारा दान किए हुवे नेत्र का इंतज़ार कर रहे है। जिसमें बच्चे , किशोर एवं बुजुर्ग शामिल है। जरा सोचिए दो चुटकी राख या दो अन्धों को आँख ।

