18 दिसंबर 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का हुआ धन गुरु नानक दरबार में हुआ स्वागत। भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पशचात प्रथम नगर आगमन पर अनेक जगह पर भव्य स्वागत किया गया.रायपुर से सड़क मार्ग से पहुचे साव का काफिले का बिल्हा से ही स्वागत का क्रम चलता रहा जो नयापारा,तिफरा, रिंग रोड मंगला चौंक होते हुए सिंधी कालोनी पहुचा, जहाँ धन गुरु नानक डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग दरबार में पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत समस्त वार्ड पंचायतों के अध्यक्ष गणों द्वारा उप मुख्यमंत्री का गाजे बाजे के साथ पुष्पहार से भव्य स्वागत किया गया. इससे पूर्व साव दरबार पहुंचे,उन्होंने माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त की.दरबार के सेवादारी भाई साहब देवराज ने विश्व कल्याण के लिए अरदास की तथा साव का शाल, पुष्पहार से स्वागत किया।

इस अवसर पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष धनराज आहूजा, पी.एन. बजाज, अर्जुन तीर्थानी, डा. ललित माखीजा, किशोर गेमनानी, उमेश भावनानी, डा. हेमंत कलवानी, कश्यप कालोनी पंचायत अध्यक्ष जगदीश जज्ञासी, विनोद मेघानी, रमेश लालवानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, वार्ड पार्षद विजय यादव, भारतीय सिंधु सभा महिला विंग अध्यक्ष वीनिता भावनानी, दरबार सेवादार प्रमुख भाई साहब मूलचन्द नारवानी, नानक पंजवानी, प्रकाश जज्ञासी,सोनू मूलचंदानी, अशोक मतलानी आदि अनेक सेवादारी शामिल थे.

