हैंड्सग्रुप के पुनीत कार्य से लगातार नेत्रहीनों के अंधेरे जीवन को मिल रही नयन ज्योति…
25 दिसंबर 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
सोमवार सुबह गीतांजलि विहार, नेहरूनगर निवासी श्रीमती जस्सी देवी चिमनानी जी का 85 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हो गया। उनके पुत्र सुनील एवं राजकुमार चिमनानी ने नेत्रदान करवाने हैंड्सग्रुप से संपर्क किया। हैंड्सग्रुप के सदस्य सिम्स से डॉ पुष्पलता व डॉ श्रद्धा के साथ उनके निवास जा कर सफल नेत्रदान किया गया। अब दो लोगो के अंधेरे जीवन में रोशनी आएगी स्व जस्सी देवी जी के दान से

