अखिल भारतीय कसौंधन वैश्य महासभा पंजीकृत ट्रस्ट ने बैठक में लिया निर्णय..
10 फरवरी 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] अखिल भारतीय कसौंधन वैश्य महासभा ट्रस्ट पंजीकृत के द्वारl गत दिनों एक बैठक अlयोजित की गई, जिस्मे
छत्तीसगढ़ में कसौधन वैश्य समाज के शादी में दूल्हा – दुल्हन को उपहार मैं हेलमेट देने का निर्णय इस विषय पर चर्चा हुई, अखिल भारतीय कसौंधन वैश्य महासभा ट्रस्ट पंजीकृत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एव बिलासपुर जिला अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा की दोपहिया मोटरसाइकिल चलते समय बहुत से लोग हेलमेट का उपयोग नहीं करते, दुर्घटना घट जाने पर हेलमेट का महत्व याद आता है, वहां चालक की मृत्यु हो जाती है या वहां चालक घायल हो जाते हैं एव परिवार में मुखिया के चले जाने से भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है ऐसे मैं कार मैं सीट बेल्ट या दोपहिया वाहन में वाहन चलते समय हेलमेट लगाने के लिए समाज के लोगों को जागृत किया जा रहा है। इस अभियान को छत्तीसगढ़ में कसौधन वैश्य समाज की शादी में दूल्हा दुल्हन को भेट में हेलमेट प्रदान कर जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही पैम्फलेट भी वितरण किया जा रहा है सभी वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं तथा कार में भी सीट बेल्ट का उपयोग करें, अक्सर आपने देखा होगा या देखा गया है कि वाहन चलlते समय लापरवाही करते हैं और ऐसे में दुर्घटना घट जाती है ऐसा देखा भी गया है कि जब लाल सिग्नल हो तो वहां चालक जल्दीबाजी में सिग्नल को तोड़ कर आगे बढ़ जाता है, मोबाइल में बात करते हुए वाहन चलते हैं जिसे भी दुर्घटनाएं होती हैं इसलिए हम सब एक ज़िम्मेदारी बनती है कि समाज को लोगों को इस हेलमेट लगाने के अभियान को जागृत किया जाना चाहिए, बच्चे हो या बूढ़े या जवान सभी को हेलमेट का उपयोग अनिवार्य करने के लिए निवेदन किया जा रहा है इस अभियान के लिए समाज के लोगों से संपर्क किया जा रहा है साथ ही विवाह संबंध कार्यक्रम के लिए सुचना देने के लिए निवेदन किया जा रहा है इस हेतु समाज के कार्यालय उत्सव कार्ड नागो राव स्कूल चौक आयुर्वेदिक कॉलेज के पास करबला रोड, जूना बिलासपुर में सूचना देने हेतु निवेदन किया गया है ताकी उपहार स्वरूप हेलमेट प्रदान किया जा सके।
इन दिनों संपन्न परिवारों के छोटे-छोटे बच्चे भी जब किसी जन्मदिन की पार्टी से लौटते हैं, तो उन्हें रिटर्न-गिफ्ट मिलती है। यह न सिर्फ एक सामान की शक्ल में रिटर्न गिफ्ट के बजाए उन्हें उपहार स्वरूप हेलमेट दीया जाना चाहिए ताकि उनकी जिंदगी सुरक्षित रहे , यह एक पूरी जिंदगी का तोहफा भी है जिनके घर-दफ्तर, कारोबार में लोग काम करते हैं, और दुपहिया चलाते हेलमेट नहीं लगाते। लोगों को जान बचाने वाले इस सामान के तोहफे का चलन बढ़ाना चाहिए।

