प्राचार्य श्रीमती निवेदिता सरकार ने छात्र के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं के साथ दी बधाई…
18 मार्च 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर ड्रीमलैंड हायर सेकेंड्री स्कूल के छात्र का सैनिक स्कूल में हुआ चयन। ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल सरकंडा के छात्र अद्वित सिंह ठाकुर कक्षा पांचवी पिता नीरज सिंह ठाकुर का चयन अखिल भारतीय सैनिक स्कूल की परीक्षा में चयन हुआ है। छात्र शुरू से ही मेघावी रहा है, सैनिक स्कूल में चयन होने के लिए शाला की प्राचार्य श्रीमती निवेदिता सरकार ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। शाला की समस्त शिक्षक एवं शिक्षकों ने छात्र को बधाई देते हुए भविष्य में आगे बढ़ने का आशीर्वाद भी दिया।

