जन समस्या निवारण शिविर में पहुंचे पूर्व पार्षद, एल्डरमैन काशीरात्रे…
07 अगस्त 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर वार्ड क्रमांक 21 लोग समस्याओ से जूझ रहें है इसी बीच पूर्व पार्षद काशीरात्रे ने जनता की समस्याओ को देखते हूए लिखित में पत्र लिखकर निगम अधिकारीयों के समक्ष अपनी बात रखी एवं स्वयं शिविर में बैठक लोगों का राशनकार्ड का फॉर्म, अटल आवास का फॉर्म भरे, काशी रात्रे ने कहा मैं जनता के हितों की लड़ाई लड़ता रहूँगा गुरुघासीदास नगर की जनता मेरे परिवार जैसे हैं..
गुरुघासीदास नगर वार्ड क्रमांक 21 ओमनगर जरहाभाटा के मुलभुत सुविधाओं को ध्यान में रखते हूए काशीरात्रे ने वार्ड नंबर 21 के लोगों के हितों के लिए बिजली, नाली, पानी, सड़क, बोर की उचित व्यवस्था के लिए निगम द्वारा चलाए जा रहें “जनसमस्या निवारण” शिविर में जोन आयुक्त एवं अधिकारीयों के समक्ष लिखित में प्रतिवेदन दिए!

काशीरात्रे ने कहा निगम के सम्माननीय जोन कमीशनर से निवेदन है की गुरुघासीदास नगर वार्ड क्रमांक 21 ओमनगर जरहाभाटा के इन छोटी छोटी जरूरतों को जल्द से जल्द निराकरण करने का प्रयास करें ताकि वार्ड क्रमांक 21 के लोगों के बुनियादी जरुरतों को पूर्ण कर जनहित कार्य करने में गुरुघासीदास नगर के लोगों की मदद कर उनको राहत दिलाया जा सके!
काशीरात्रे ने कहा जनहित के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं..।

